Lenovo K8 Note भारत में आज होगा लॉन्च

लेनोवो बुधवार को अपना के8 नोट स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। लेनोवो आज नई दिल्ली में 12 बजे लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है। लेनोवो के8 नोट के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, और इस इवेंट को आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अगस्त 2017 09:47 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो के8 नोट आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा
  • कंपनी नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित कर रही है
  • यह स्मार्टफोन अमेज़न एक्सक्लूसिव होगा
लेनोवो बुधवार को अपना के8 नोट स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। लेनोवो आज नई दिल्ली में 12 बजे लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है। लेनोवो के8 नोट के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, और इस इवेंट को आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। याद दिला दें कि, चीनी कंपनी पिछले कुछ दिनों से के8 नोट के लॉन्च को लेकर जानकारी का खुलासा कर रही है। लेकिन, कंपनी ने स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस और फोटोग्राफी को छोड़कर किसी और चीज के बारे में जानकारी दी है।

इसके अलावा, लेनोवो के8 नोट के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का खुलासा भी हुआ है। और इस फोन में स्टॉक एंड्रॉयड बिल्ड का इस्तेमाल किया जाएगा। लेनोवो ने गैज़ेट्स 360 के साथ बातचीत में खुलासा किया कि कंपनी स्टॉक एंड्रॉयड देने के चलते फोन में वाइबप प्योर यूआई को खत्म करने जा रही है। कंपनी ने यह फैसला, ग्राहकों से मिले फीडबैक के बाद दिया है। इसके अलावा लेनोवो के8 नोट को अमेज़न एक्सक्लूसिव होने की जानकारी भी पहले ही मिल चुकी है।


लेनोवो द्वारा के7 नोट नाम को ना अपनाए जाने की जानकारी का अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन '8' नंबर से फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप होने का पता चलता है। याद दिला दें कि, लेनोवो के6 नोट में सिंगल रियर कैमरा दिया गया था, इसललिए आने वाले अगली जेनरेशन के फोन में डुअल कैमरा मॉड्यूल होने की उम्मीद बढ़ जाती है।
Advertisement

लेनोवो के8 नोट के बारे में मिल रही जानकारी की कमी नहीं है, हाल ही में एक गीकबेंच लिस्टिंग से आने वाले 'किलर नोट' वेरिएंट के मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिया जाएगा। के6 नोट में दिए गए स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम की तुलना में नया फोन बेहतर प्रोसेसर और रैम के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  10. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.