Lenovo K8 Note एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा

लेनोवो की के-सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन लेनोवो के8 नोट भारत में 9 अगस्त को लॉन्च होगा। अब ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न ने खुलासा कर दिया है कि लेनोवो के8 नोट एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

Lenovo K8 Note एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
ख़ास बातें
  • लेनोवो के8 नोट भारत में 9 अगस्त को लॉन्च होगा
  • यह फोन अमेज़न एक्सक्लूसिव होगा
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है
विज्ञापन
लेनोवो की के-सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन लेनोवो के8 नोट भारत में 9 अगस्त को लॉन्च होगा। अब ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न ने खुलासा कर दिया है कि लेनोवो के8 नोट एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। के6 नोट के अपग्रेडेड वेरिएंट Lenovo K8 Note  के लिए अमजे़न इंडिया ने एक अलग पेज बना दिया है, जहां पर यूज़र स्मार्टफोन से जुड़ी नोटिफिकेशन के लिए साइनअप कर सकते है। मंगलवार को ही लॉन्च हुआ ब्लैकबेरी कीवन भी अमेज़न एक्स्क्लूसिव ही होगा।

लेनोवो के8 नोट के लिए अमेज़न इंडिया पर बने पेज पर फोन के अहम फ़ीचर जैसे परफॉर्मेंस और फोटोग्राफी को बताया गया है। एक गीकबेंच लिस्टिंग से आने वाले 'किलर नोट' वेरिएंट के मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। लीक के मुताबिक, स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होगा। के6 नोट में दिए गए स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम की तुलना में नए वेरिएंट में रैम व प्रोसेसर दोनों ज़्यादा हैं।

लेनोवो के8 नोट को भारत में लॉन्च करने के बारे में कंपनी ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर पुष्टि की थी। इससे पहले कंपनी ने गणित की एक सीरीज़ का क्विज़ आयोजित कर फोन के नाम का अंदाज़ा लगाने को कहा था। कंपनी ने इस बार के7 नोट लॉन्च ना कर सीधे के8 नोट लॉन्च करने का फैसला किया है।

कंपनी द्वारा '8' नंबर को अपनाए जाने की वज़ह अभी तक साफ़ नहीं है, लेकिन नंबर से लगता है कि स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। याद दिला दें कि, लेनोवो के6 नोट में एक सिंगल रियर कैमरा दिया गया था, इसलिए अगली जेनरेशन वाले फोन में एक डुअल कैमरा मॉड्यूल होने की उम्मीदें बढ़ जाती हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  10. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »