Lenovo K3 Note स्मार्टफोन की पहली ओपन सेल सोमवार को

Lenovo K3 Note स्मार्टफोन की पहली ओपन सेल सोमवार को
विज्ञापन
अगले सोमवार को आपके लिए लेनेवो के3 नोट (Lenovo K3 Note) स्मार्टफोन ख़रीदना थोड़ा आसान हो जाएगा। दरअसल लेनेवो इंडिया (Lenovo India) ने घोषणा की है कि K3 Note स्मार्टफोन की पहली ओपन सेल सोमवार को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस सेल को 'इंडिपेंडेंस डे स्पेशल ओपन सेल' का नाम दिया है। कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए यह जानकारी भी दी कि सेल मंगलवार को भी जारी रहेगी।

(Lenovo K3 Note का रिव्यू: लागत कम, फ़ायदा ज़्यादा)

हालांकि Lenovo K3 Note की ओपन सेल कब शुरू होगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान जारी करके बताया कि Lenovo K3 Note को कंज्यूमर से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी का दावा है कि भारत में लॉन्च किए जाने के बाद से अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है और अब तक 2 लाख से ज्यादा हैंडसेट बेचे गए हैं।

(यह भी देखें: Lenovo K3 Note बनाम Motorola Moto G 3rd Gen)

K3 Note स्मार्टफोन की ओपन सेल का मतलब है कि सेल के दौरान इस डिवाइस को खरीदने के लिए कंज्यूमर को रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। ख़बर लिखे जाने के वक्त कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी थी कि सोमवार व मंगलवार को होने वाली सेल में कितने यूनिट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

(यह भी देखें: Lenovo K3 Note बनाम Xiaomi Redmi Note 4G)

आपको बता दें कि हैंडसेट को जून महीने के अंत में भारत में लॉन्च किया गया था, जबकि Lenovo K3 Note को सबसे पहले चीन में मार्च महीने में पेश किया गया था। हैंडसेट की कीमत 9,999 रुपये है। यह भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों ही LTE बैंड (FDD-LTE 1800MHz Band 3 और TDD-LTE 2300MHz Band 40) को सपोर्ट करता है।

यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी के Vibe UI का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले है और इसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) 401ppi है।

यह एक डुअल सिम फोन है, जिसमें 64-bit 1.5GHz octa-core MediaTek MT6572 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 2GB का रैम (RAM)।

K3 Note में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक के) के जरिए तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4G (TD-LTE/ LTE), Wi-Fi, GPS/ A-GPS, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। फोन का डाइमेंशन 152.6x76.2x7.99mm है और वज़न 150 ग्राम।

Lenovo K3 Note 3000mAh की बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह 2G नेटवर्क पर 39 घंटे और 3G नेटवर्क पर 16 घंटे का टॉक टाइम देती है। इसके अलावा बैटरी 11 दिनों का स्टैंडबाय टाइम भी देती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  6. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  7. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  8. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  9. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  10. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »