लेनेवो ए7000 प्लस लॉन्च, इस 4जी स्मार्टफोन में है 5.5 इंच का डिस्प्ले

लेनेवो ए7000 प्लस लॉन्च, इस 4जी स्मार्टफोन में है 5.5 इंच का डिस्प्ले
विज्ञापन
लेनेवो ने अपने ए7000 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वर्ज़न ए7000 प्लस फिलिपिंस में लॉन्च किया है। नए स्मार्टफोन की बिक्री मंगलवार से स्थानीय ई-कॉमर्स वेबसाइट लज़ाडा पर शुरू होगी। इस स्मार्टफोन की कीमत 7,999 फिलिपिन पेसो (11,400 रुपये) है। कंपनी ने फिलहाल इस हैंडसेट को अन्य मार्केट में उपलब्ध कराया जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। आपको याद दिला दें कि लेनेवो ए7000 स्मार्टफोन को इस साल की शुरुआत में भारत में पेश किया गया था। इसकी बिक्री अप्रैल महीने में 8,999 रुपये में शुरू हुई थी।

लेनेवो ए7000 प्लस के स्पेसिफिकेशन पुराने मॉडल से बेहतर हैं। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जबकि ए7000 एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आता है। ए7000 प्लस में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक (एमटी6752) चिपसेट है जो 1.7 गीगाहर्ट्ज़ की स्पीड देगा। इसके साथ होगा 2जीबी का रैम।

ए7000 की 8जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज की तुलना में लेनेवो ए7000 प्लस 16जीबी की स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। लेनेवो ए7000 प्लस का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। स्मार्टफोन में 3000एमएएच की बैटरी है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो ए7000 प्लस स्मार्टफोन में 4जी एलटीई (एफडीडी बैंड 1, 3, 7, 20 और टीडीडी बैंड 40), वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट मौजूद है। इस डुअल-सिम स्मार्टफोन के स्पीकर डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी से लैस हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 152.6x76.2x7.99 मिलीमीटर है और वज़न 140 ग्राम।

आपको बता दें कि लेनेवो इंडिया ने पिछले हफ्ते ही लॉन्च के दो महीने के अंदर 5 लाख से ज्यादा के3 नोट स्मार्टफोन बेचने की जानकारी दी थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  5. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  6. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  7. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  8. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  9. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »