लेनेवो के3 नोट स्मार्टफोन के 5 लाख यूनिट बिके, कंपनी ने किया दावा

लेनेवो के3 नोट स्मार्टफोन के 5 लाख यूनिट बिके, कंपनी ने किया दावा
विज्ञापन
लेनेवो ने दो महीने से कम वक्त में अपने के3 नोट स्मार्टफोन के 5 लाख से ज्यादा यूनिट भारत में बेचे हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी बुधवार को दी। गौर करने वाली बात है कि बुधवार को ही चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने 14 महीने में भारतीय मार्केट में 30 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन बेचने की जानकारी दी थी।

लेनेवो ने बताया है कि उसके के3 नोट स्मार्टफोन के 5 लाख से ज्यादा यूनिट बिके हैं। इस डिवाइस की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए की गई है। आपको बता दें कि लेनेवो ने के3 नोट स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के साथ समझौता किया था।

2 महीने से भी कम वक्त में 5 लाख से ज्यादा हैंडसेट बेचना किसी भी कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है, वो भी ऑनलाइन चैनल की मदद से जिसे भारत में शाओमी ने लोकप्रिय बनाया। रोचक बात यह है कि आज की तारीख में भारतीय मार्केट में शाओमी का सबसे बड़ा चीनी प्रतिद्वंद्वी लेनेवो है।

आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो शाओमी ने जुलाई 2014 में भारत मार्केट में कदम रखा और अब तक कुल 30 लाख हैंडसेट बेचे। वहीं, लेनेवो ने मात्र एक हैंडसेट के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। ऐसे में लेनेवो की उपलब्धि ज्यादा बड़ी है। गौर करने वाली बात है कि लेनेवो ने भारत में के3 नोट लॉन्च करने से ठीक एक महीने पहले भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए 10 लाख 4जी स्मार्टफोन बेचने की जानकारी दी थी। इन हैंडसेट में ए6000, ए6000 प्लस और ए7000 शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »