• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेनेवो ए6000 प्लस व लेनेवो के3 नोट सबसे ज्यादा बिकने वाले 'किफायती 4जी फोन': फ्लिपकार्ट

लेनेवो ए6000 प्लस व लेनेवो के3 नोट सबसे ज्यादा बिकने वाले 'किफायती 4जी फोन': फ्लिपकार्ट

लेनेवो ए6000 प्लस व लेनेवो के3 नोट सबसे ज्यादा बिकने वाले 'किफायती 4जी फोन': फ्लिपकार्ट
विज्ञापन
भारत में 'किफायती 4जी स्मार्टफोन' सेगमेंट में साल 2015 में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यूज़र के लिए कई विकल्प मौजूद थे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड पूरे साल नए हैंडसेट पेश करते रहे। मज़ेदार बात यह थी कि रोचक प्राइस रेंज में ये हैंडसेट कई किस्म के फ़ीचर से लैस थे जिसने कंज्यूमर की उत्सुकता को और बढ़ाने का काम किया। ऐसा कहना है ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट का।

फ्लिपकार्ट द्वारा साल के अंत में जारी की गई रिपोर्ट #FlipTrends में कहा गया है कि इन स्मार्टफोन की बढ़ती लोकप्रियता 4जी हैंडसेट की ओर बदलते रुझान दर्शाते हैं।

ई-कॉमर्स साइट ने बताया कि लेनेवो उपभोक्ताओं की पहली पसंद रही। चीन की इस कंपनी के दो हैंडसेट लेनेवो ए6000 प्लस और लेनेवो के3 नोट खासे पसंद किए गए। ये दोनों ही 2015 में सर्वाधिक बिकने वाले हैंडसेट की टॉप 10 सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे।

मोटोरोला के मोटो जी (जेन 3) और मोटो ई (जेन 2) क्रमशः तीसरे और छठे स्थान पर रहे। शाओमी एमआई 4आई और शाओमी रेडमी नोट 4जी ने चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया। सर्वाधिक बिकने वाले 10 हैंडसेट की सूची में सैमसंग गैलेक्सी ऑन7, सैमसंग गैलेक्सी जे7, माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 और आसुस ज़ेनफोन 5 भी जगह बनाने में कामयाब रहे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »