लेईको ले प्रो 3 का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 मार्च 2017 17:30 IST
लेईको ने अपने ले प्रो 3 स्मार्टफोन का एक नया वेरिएंट 'एलीट' चीन में लॉन्च कर लिया है। लेईको ले प्रो 3 एलीट स्मार्टफोन की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) है। लेईको ले प्रो 3 एलीट स्मार्टफोन चीन में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने कम बेहतर चिपसेट और एनएफसी की कमी के चलते ओरिजिनल ले प्रो 3 की कीमत की तुलना में नए फोन की कीमत में करीब 100 डॉलर की कमी की है। इसके साथ ही कंपनी फोन के साथ लेईको की स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए तीन महीने का सब्सिक्रिप्शन मुफ्त दे रही है।

जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है कि, नया 'एलीट' फोन पिछले साल लॉन्च हुए ले प्रो 3 का नया वेरिएंट है। फोन का नाम भले ही 'एलीट' हो लेकिन नए फोन में पिछले वेरिएंट के मुकाबले कुछ भी नया नहीं है। ओरिजिनल फोन में दिए गए स्नैपड्रैगन 821 की जगह नए फोन में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया है। और एनएफसी भी नहीं है।

नए लेईको ले प्रो 3 एलीट में बाकी सभी वेरिएंट पुराने फोन जैसे ही हैं। इसमें  5.50 इंच (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन टचस्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 403 पीपीआई है। फोन में 4 जीबी रैम है। फोन में 32 जीबी नॉनएक्सपेंडेबल स्टोरेज है।

फोन में एक समय पर एक सिम कार्ड पर ही 4जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करती है। फोन के रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। पिछली जेनरेशन के लेईको फ्लैगशिप की तरह ही ले प्रो 3 एलीट में भी 3.5 एमएम हेडफोन जैक की जगह एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन के साथ एक हेडफोन अडेप्टर मिलेगा। कंपनी फोन में दिए गए कॉन्टीनुअल डिजिटल लॉसलेस ऑडियो (सीडीएलए) सपोर्ट की तारफ कर रही है।
Advertisement

लेईको ले प्रो 3 एलीट में एक एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.0 और पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसेक ऊपर लेईईको यूआई 5.8 स्किन दी गई है। फोन को पावर देने का काम करेगी 4070 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी। इस फोन का डाइमेंशन 151.40 x 73.90 x 7.50 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। लेईको ले प्रो 3 एलीट एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो नैनो सिम सपोर्ट करता है। बात करें कनेक्टिविटी की तो 4जी के अलावा यह फोन 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, 3जी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर सपोर्ट करता है। फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4070 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  3. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  6. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  7. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  10. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.