लेईको ले2 का नया वेरिएंट लॉन्च, इसमें है 64 जीबी स्टोरेज

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 जनवरी 2017 10:35 IST
लेईको ने अपने ले 2 स्मार्टफोन का नया स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। लेईको ले 2 स्मार्टफोन के नए वेरिएंट में 64 जीबी स्टोरेज है। यह स्मार्टफोन अभी तक ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध था लेकिन अब ग्राहकों के लिए यह डिवाइस एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील के जरिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रुपये है और यह रोज़ गोल्ड कलर में उपलब्ध है।

स्टोरेज में अपग्रेड के अलावा, नए वेरिएंट में बाकी सभी स्पेसिफिकेशन व फ़ीचर एक जैसे हैं। बता दें कि ओरिजिनल ले 2 स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। ओरिजिनल ले 2 की कीमत 11,999 रुपये है।

लेईको ले 2 में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 403 पीपीआई है। फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ आता है। और ग्राफिक्स के लिए माली जीपीयू है।

डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ फीचर के साथ ले 2 में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  बैटरी 3000 एमएएच की है और कनेक्टिविटी फीचर ले मैक्स 2 की तरह ही हैं। याद दिला दें कि ले 2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर इमोशन यूआई 5.6.01 स्किन दी गई है। यह वीआर टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Looks good
  • Free Le Ecosystem subscription for a year
  • Good battery life
  • Bad
  • No 3.5mm audio connector
  • Storage not exapandable
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.