• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एलईईको एलई 2 स्मार्टफोन की तस्वीरें हुईं लीक, स्पेसिफिकेशन का भी हुआ खुलासा

एलईईको एलई 2 स्मार्टफोन की तस्वीरें हुईं लीक, स्पेसिफिकेशन का भी हुआ खुलासा

एलईईको एलई 2 स्मार्टफोन की तस्वीरें हुईं लीक, स्पेसिफिकेशन का भी हुआ खुलासा
विज्ञापन
एलईईको (एलई ईकोसिस्टम) फिलहाल चीन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस एलई मैक्स प्रो स्मार्टफोन को पहुंचाने में लगी है। हालांकि, इंटरनेट पर लीक कुछ तस्वीरों को लेकर दावा किया जा रहा है कि एलई 1एस की सीरीज के आने वाले नए फोन एलई 2 की हैं।

मायड्राइवर्स द्वारा सबसे पहले पोस्ट की गई एलईईको एलई 2 स्मार्टफोन की कथित लीक तस्वीरों से हर एंगल से फोन को देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में सबसे बड़ा जो बदलाव देखा जा रहा है वो है रियर पैनल पर एलईटीवी लोगो की जगह ब्रांडिंग के लिए एलईईको का नया लोगो। आपको याद दिला दें कि चीनी इंटरनेट समूह एलईटीवी ने घोषणा की थी कि ग्लोबल मार्केट में एंट्री के चलते री-ब्रांडिंग के बाद कंपनी का नाम एलईईको होगा। एलई 2 का अगला हिस्सा एलई 1एस स्मार्टफोन की तरह ही है। एलई सीरीज के इस कथित अगले फोन में स्पीकर ग्रिल भी एलई 1एस की जगह ही दिया गया है। तस्वीरों में दायीं तरफ वॉल्यूम बटन जबकि पॉवर बटन एलई 1एस की जगह ही दिया गया है।  

फोन का रियर पैनल पूरी तरह से बदला हुआ दिख रहा है। कथित एलई 2 स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर राउंड की जगह एक स्क्वायर में देखा जा सकता है। लीक तस्वीरों के मुताबिक कैमरे को एलई 2 में एलई 1 एस की तरह ही बायीं तरफ ऊपरी हिस्से के कोने में जगह दी गई है।

चीनी पब्लिकेशन के दावे के मुताबिक इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 820 या मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर हो सकता है। इस फोन में एलई 1एस में दी गई 3 जीबी रैम की तुलना में 4 जीबी रैम देने की बात कही गई है। फिंगरप्रिंट सेंसर में सुधार के साथ 'अल्ट्रासोनिक वैरायटी' होने की बात कही गई है। इसके बारे में और जानकारी रिपोर्ट में नहीं दी गई है। इस फोन के दोबारा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आने की बात कही गई है। आने वाले दिनों में हमें एलई 2 स्मार्टफोन के बारे में और जाानकारी सामने आने की उम्मीद है।

पिछले महीने ही एलईईको ने एलई1एस मोबाइल के भारत में बिना रजिस्ट्रेशन उपलब्ध कराने की बात कही थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »