Lava Z61 में है 18:9 डिस्प्ले, कीमत 5,750 रुपये

अहम खासियतों की बात करें तो लावा ज़ेड61 स्मार्टफोन 18:9 फुल व्यू एचडी+ डिस्प्ले, 3,000 एमएएच बैटरी, 1 जीबी रैम और एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) से लैस है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जुलाई 2018 15:34 IST
ख़ास बातें
  • 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है लावा ज़ेड61 में
  • 3000 एमएएच की बैटरी से लैस है Lava Z61
  • इस हैंडसेट का 2 जीबी रैम वेरिएंट भी होगा लॉन्च
लावा मोबाइल्स ने सोमवार को अपनी ज़ेड सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया। हम बात कर रहे हैं Lava 61 की। बता दें कि कंपनी की ज़ेड सीरीज़ के अब तक पांच स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। Lava Z60, Lava Z70, Lava Z80 और Lava Z90 को बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। इसके बाद साल की शुरुआत में Lava Z91 को पेश किया गया। लेटेस्ट स्मार्टफोन Lava Z61 की कीमत 5,750 रुपये होगी। अहम खासियतों की बात करें तो लावा ज़ेड61 स्मार्टफोन 18:9 फुल व्यू एचडी+ डिस्प्ले, 3,000 एमएएच बैटरी, 1 जीबी रैम और एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) से लैस है। गौर करने वाली बात है कि अगले महीने इस स्मार्टफोन का 2 जीबी रैम वेरिएंट भी आएगा। नया Lava Z61 हैंडसेट शार्प क्लिक तकनीक से लैस है। इसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह छोटे-छोटे पहलुओं को भी कैपचर कर लेगा।
 

Lava Z61 की कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में लावा ज़ेड61 को 5,750 रुपये में बेचा जाएगा। इसे 80,000 रिटेल आउटलेट में ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। Lava Z61 के 2 जीबी रैम वेरिएंट को अगस्त 2018 में लॉन्च होना है। स्मार्टफोन वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आता है। Lava Z61 के साथ यह ऑफर 30 सितंबर तक उपलब्ध है।

इसके अतिरिक्त Lava Z61 के ग्राहकों को रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। ऑफर के तहत, जियो यूज़रको  स्मार्टफोन खरीदने पर इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। ग्राहक 50 रुपये के 44 कैशबैक वाउचर पाएंगे। इनका इस्तेमाल 198 और 299 रुपये के प्लान के साथ किया जा सकेगा। ये वाउचर माय जियो ऐप में उपलब्ध होंगे।
 

Lava Z61 स्पेसिफिकेशन

लावा ज़ेड61 का 1 जीबी रैम वेरिएंट एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) के साथ आता है। यह 2 जीबी रैम एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस होगा। स्मार्टफोन में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है।

कैमरा सेटअप की बात करें। Lava Z61 में 'शार्प क्लिक' तकनीक है। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन बेहतर बोकेह मोड के साथ आता है। Lava Z61 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है।

Lava Z61 की बैटरी 3000 एमएएच की है। इसके बारे में फुल-चार्ज होने पर 1.5 दिन तक का साथ देने का दावा किया गया है। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि इसकी बैटरी एआई टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आती है। यह तकनीक फोन की बैटरी खपत पर नज़र रखती है और बैकग्राउंड में चल रहे इनएक्टिव ऐप को बंद कर देती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo (Go edition)
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lava

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.