• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lava ने भारत में लॉन्च किए चार 'सस्ते' मेड इन इंडिया स्मार्टफोन, कीमत 10,000 रुपये से कम

Lava ने भारत में लॉन्च किए चार 'सस्ते' मेड इन इंडिया स्मार्टफोन, कीमत 10,000 रुपये से कम

Lava Mobile Phone Launch: Lava Z1, Lava Z2, Lava Z4 और Lava Z6 के साथ भारत में अनूठा कस्टोमाइज़ेबल फोन लॉन्च किया गया है।

Lava ने भारत में लॉन्च किए चार 'सस्ते' मेड इन इंडिया स्मार्टफोन, कीमत 10,000 रुपये से कम

Lava Mobile Phone Launch: Lava ने भारत में चार बजट फोन और एक कस्टोमाइज़ेबल फोन लॉन्च किया है

ख़ास बातें
  • Lava Z1, Lava Z2, Lava Z4 और Lava Z6 भारत में लॉन्च
  • सभी की कीमत 10,000 रुपये से कम
  • एक अनूठा कस्टोमाइज़ेबल फोन भी हुआ है लॉन्च
विज्ञापन
Lava, भारतीय मोबाइल फोन ब्रांड देश में एक साथ चार स्मार्टफोन - Lava Z1, Lava Z2, Lava Z4 और Lava Z6 लेकर आया है। इसके साथ ही कंपनी ने 'MyZ' नाम का फोन लॉन्च किया हैं, जिसमें ग्राहक अपनी इच्छा अनुसार अपग्रेड कर सकते हैं। Z1, Z2, Z4 और Z6 को 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी इन फोन का प्रोमोशन 'Aatma Nirbhar Bharat' (आत्मनिर्भर भारत) अभियान के तहत कर रही है। लावा ज़ेड1, लावा ज़ेड2, लावा ज़ेड4 और लावा ज़ेड6 हैंडसेट्स मीडियाटेक मोबाइल प्रोसेसर के साथ आते हैं। सभी एक दूसरे से थोड़े अलग है।
 

Lava Z1, Lava Z2, Lava Z4, Lava Z6 price in India, availability

Lava Z1 एंट्री लेवल फोन है, जिसके एकमात्र 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 5,499 रुपये है। फोन को 26 जनवरी से अमज़ेन के जरिए खरीदा जा सकेगा। इसके बाद Lava Z2 आता है, जिसके 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 6,999 रुपये है। वहीं, Lava Z4 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। आखिर में, Lava Z6 में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज शामिल है और इसकी कीमत 9,999 रुपये है। ज़ेड2, ज़ेड4 और ज़ेड6 भारत में 11 जनवरी से अमेज़न और लावा की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Lava MyZ कस्टोमाइज़ेबल फोन 6,999 रुपये  से लेकर 10,500 रुपये के बीच उपलब्ध होगा। कीमत पूरी तरह से ग्राहक की मांग के ऊपर निर्भर करती है। जैसा कि हमने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक फोन में अपनी इच्छा अनुसार अपग्रेड्स करा सकता है।
 

Lava Z1 specifications

डुअल-सिम (नैनो) लावा ज़ेड1 में 5-इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन से लैस है। एंट्री लेवल फोन की झलक इसके डिज़ाइन में साफ दिखती है। फोन में मोटे बेज़ल्स देखने को मिलते हैं। खास बात यह है कि कंपनी का दावा है कि फोन मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन से लैस है, जो इसकी मजबूती को प्रमाणित करता है। फोन मीडियाटेक हीलियो ए20 चिपसेट पर काम करता है। इसमें पीछे की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है। फोन 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और इसमें पांच-मैग्नेट स्पीकर लगे हैं। इसमें 3,100mAh की बैटरी मिलती है।
 

Lava Z2 specifications

डुअल-सिम (नैनो) लावा ज़ेड2 एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर चलता है और इसमें 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मिलता है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच भी है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 2 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के लिए, फ्रंट में 8-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है।

Lava ने Z2 में 32 जीबी स्टोरेज दिया है, जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 

Lava Z4 specifications

डुअल-सिम (नैनो) लावा ज़ेड4 एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 6.5 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले शामिल है। फोन 4 जीबी रैम से लैस ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Helio G35 SoC पर काम करता है। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर शामिल है। फ्रंट में, 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है।

स्टोरेज के लिहाज से Lava Z4 में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपैंडेबल है। फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आता है। बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी शामिल है।
 

Lava Z6 specifiactions

डुअल-सिम (नैनो) एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 6.5 इंच का एचडी + डिस्प्ले है। यह एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 एसओसी पर काम करता है, जिसे 6 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर शामिल। फोन 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा सेंसर के साथ आता है।

स्टोरेज के लिए, Lava Z6 में 64 जीबी स्टोरेज मिलती है, जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए विस्तार योग्य है। इसके बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है और यह 5,000mAh बैटरी से लैस आता है।
 

Lava MyZ specifiations

Lava MyZ भारतीय कंपनी का कस्टोमाइज़ेबल फोन है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट, 5,000mAh बैटरी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। हालांकि, ग्राहकों को रैम, स्टोरेज, रियर और फ्रंट कैमरे के साथ-साथ उनकी पसंद के रंग विकल्प चुनने का फायदा मलता है।
 
lava

ग्राहकों को 2 जीबी से 6 जीबी तक रैम और 32 जीबी से 128 जीबी तक स्टोरेज चुनने का विकल्प मिलेगा। साथ ही, डुअल और ट्रिपल रियर कैमरों के साथ-साथ 8-मेगापिक्सल और 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरों के विकल्प भी होंगे। ग्राहकों को रेड और ब्लू रंग विकल्पों में से एक को चुनने का विकल्प भी मिलेगा।

MyZ फोन मेड-टू-ऑर्डर मॉडल के तहत ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा, जो लावा ई-स्टोर पर लाइव होगा। ऑर्डर देने के बाद, फोन को ग्राहक द्वारा चुने गए हार्डवेयर के साथ डिलिवर कर दिया जाएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए20
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3100 एमएएच
ओएसAndroid
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 10
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »