• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lava Yuva 2 भारत में 5000mAh बैटरी, 3GB रैम के साथ मात्र Rs 6,999 में लॉन्च! जानें डिटेल्स

Lava Yuva 2 भारत में 5000mAh बैटरी, 3GB रैम के साथ मात्र Rs 6,999 में लॉन्च! जानें डिटेल्स

यह फोन एंड्रॉयड 12 पर रन करता है। इसमें 6.51 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है

Lava Yuva 2 भारत में 5000mAh बैटरी, 3GB रैम के साथ मात्र Rs 6,999 में लॉन्च! जानें डिटेल्स

Photo Credit: Lava

Lava Yuva 2 में 6.51 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • फोन में Unisoc T606 SoC दिया गया है।
  • यह 5000mAh बैटरी से लैस है।
  • सिंगल चार्ज में फोन 600 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।
विज्ञापन
Lava Yuva 2 भारत में लॉन्च हो गया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें ग्लास बैक पैनल दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में Unisoc T606 SoC दिया गया है। डिवाइस में 3 जीबी रैम दी गई है और 64 जीबी स्टोरेज है। हैंडसेट को तीन अलग अलग कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसमें रियर में दो कैमरा दिए गए हैं। यह 5000mAh बैटरी से लैस है। फोन 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा के साथ आता है। इसमें LED फ्लैश है। कैमरा में कुछ प्रीलोडेड मोड भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स। 
 

Lava Yuva 2 price in India, availability

Lava Yuva 2 की भारत में कीमत 6,999 रुपये है। इसमें कंपनी ने सिंगल वेरिएंट निकाला है जो कि 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। फोन को ग्लास ब्लू, ग्लास ग्रीन, और ग्लास लेवेंडर में पेश किया गया है। इसे Lava e-store से खरीदा जा सकता है। 
 

Lava Yuva 2 specifications

लावा युवा 2 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 12 पर रन करता है। इसमें 6.51 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है और 290ppi पिक्सल डेंसिटी है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच है जिसमें कटआउट में सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें ऑक्टाकोर Unisoc T606 SoC दिया गया है। जिसे 3 जीबी रैम के साथ पेअर किया गया है। वर्चुअल रैम 6 जीबी तक सपोर्टेड है। 

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा के साथ आता है। इसमें LED फ्लैश है। कैमरा में कुछ प्रीलोडेड मोड भी दिए गए हैं। जिसमें HDR, पोर्ट्रेट, ब्यूटी, स्लो मोशन आदि शामिल है। फोन 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह 5000mAh बैटरी से लैस है। सिंगल चार्ज में फोन 600 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी606
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »