लावा ने लॉन्च किए दो नए 4जी स्मार्टफोन, कीमत 6,899 रुपये से शुरू

लावा ने लॉन्च किए दो नए 4जी स्मार्टफोन, कीमत 6,899 रुपये से शुरू
विज्ञापन
लावा मोबाइल्स ने अपनी एक्स सीरीज के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। लावा एक्स17 स्मार्टफोन 6,899 रुपये और लावा एक्स50 हैंडसेट 8,699 रुपये में मिलेगा। लावा एक्स17 को शैंपेन गोल्ड और ब्लैक स्टील कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। वहीं, लावा एक्स50 ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। दोनों ही स्मार्टफोन 4जी को सपोर्ट करते हैं और वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर के साथ आएंगे।
 
lava x17

लावा एक्स17 एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है। इसमें 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर पर चलेगा। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले एक्स17 हैंडसेट में 1 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। लावा एक्स17 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरे फ्लैश से लैस हैं। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 2350 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, 3जी, ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल हैं।

अब बात लावा एक्स50 की। लावा एक्स50 एक डुअल सिम हैंडसेट हैं। इसके दोनों सिम स्लॉट 4जी सिम कार्ड को सपोर्ट करेंगे। हालांकि, यूज़र एक वक्त पर एक ही स्लॉट में 4जी नेटवर्क इस्तेमाल कर पाएंगे। लावा एक्स50 में 5.5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है, साथ में 2 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यह 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। हैंडसेट के प्राइमरी कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरे का 5 मेगापिक्सल का। दोनों ही कैमरे के साथ फ्लैश दिए गए हैं। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 2800 एमएएच की बैटरी।

याद रहे कि लावा मोबाइल्स ने हाल ही में एक्स81 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लावा एक्स81 की कीमत 11,499 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lava, Lava X50, Lava X50 Price, Lava X50 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  2. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  3. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  5. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  6. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  8. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  9. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
  10. UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »