Lava ने घोषणा की है कि Lava Virat V1 5G अगले हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
Photo Credit: Lava
Lava Virat V1 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Lava ने घोषणा की है कि Lava Virat V1 5G अगले हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। नया आगामी फोन कंपनी की नई Virat लाइनअप का पहला मॉडल होगा। कंपनी ने लॉन्च की तारीख के साथ-साथ डिजाइन और कलर्स के बारे में भी खुलासा कर दिया है। इसके अलावा Virat V1 5G के लिए एक माइक्रोसाइट भारत में लाइव हो गई है। जल्द ही इस स्मार्टफोन के साथ इसका 4G वेरिएंट Lava Virat V1 भी आएगा। दोनों मॉडल में समान डिजाइन है, लेकिन रियर कैमरा मॉड्यूल अलग है। आइए Lava Virat V1 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।
X पर एक पोस्ट में Lava ने पुष्टि की है कि उसकी नई Lava Virat सीरीज भारत में 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च की जाएगी। भारत में Virat V1 5G और Lava Virat V1 4G इस लाइनअप के पहले दो फोन के तौर पर लॉन्च होंगे। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Lava Virat V1 के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जिससे कंफर्म हुआ है कि यह लाइनअप भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
कंपनी ने आने वाले दो स्मार्टफोन के डिजाइन का भी खुलासा किया है। Virat V1 4G में स्क्वाअर शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल नजर आया है, जिसमें दो कैमरा लेंस हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा यूनिट और एलीईडी फ्लैश होने की पुष्टि हुई है। आगामी स्मार्टफोन Lava Smart 4 Plus जैसा ही है।
Virat V1 5G में थोड़ा अलग रियर कैमरा मॉड्यूल नजर आया है, जिसमें दो कैमरा लेंस और एक एलईडी फ्लैश है। दोनों फोन में फ्लैट रियर पैनल होगा। हालांकि, 5G मॉडल के रियर हिस्से पर एक अलग पैटर्न होगा। कलर ऑप्शन के मामले में दोनों फोन ब्लू और गोल्ड कलर के ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। Lava Virat V1 5G और Virat V1 4G के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल होंगे। दोनों स्मार्टफोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ-साथ स्पीकर ग्रिल, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और माइक्रोफोन कटआउट भी होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
iQOO Z11 Lite हो रहा 23 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर