Lava जल्द लॉन्च कर सकती है Blaze 5G का नया वेरिएंट, 6GB होगा RAM

कंपनी के इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और 2.5D कर्व्ड स्क्रीन सिस्टम है

Lava जल्द लॉन्च कर सकती है Blaze 5G का नया वेरिएंट, 6GB होगा RAM

इस स्मार्टफोन में ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Android 12 दिया गया है

ख़ास बातें
  • इसके 6 GB वाले वेरिएंट को 12,000 रुपये से अधिक में लॉन्च किया जा सकता है
  • इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज है
  • सेफ्टी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है
विज्ञापन
भारतीय स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर Lava ने पिछले वर्ष के अंत में Lava Blaze 5G को लॉन्च किया था। यह 11,000 रुपये से कम के सेगमेंट में अच्छे प्रदर्शन और बेहतर स्पेसिफिकेशंस वाला स्मार्टफोन है। इसमें 4 GB का RAM दिया गया था। कंपनी अब इसका नया वेरिएंट 6 GB के RAM के साथ लॉन्च करने जा रही है। 

Lava ने इसका एक टीजर ट्विटर पर पोस्ट किया है। हालांकि, RAM बढ़ने के साथ इसके प्राइस में भी इजाफा किया जा सकता है। Blaze 5G के 4 GB वाले RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 10,999 रुपये है। इसके 6 GB वाले वेरिएंट को 12,000 रुपये से अधिक में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशंस में बदलाव नहीं होगा। 

Lava Blaze 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और 2.5D कर्व्ड स्क्रीन सिस्टम है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 7nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MC2 GPU से लैस है। सेफ्टी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 4GB के RAM और 3GB के वर्चुअल RAM ऑप्शन दिया गया है, जिसके चलते RAM बढ़कर 7GB तक हो सकता है। इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के इस्तेमाल से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Android 12 दिया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, दूसरा डेप्थ सेंसर और एक माइक्रो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसकी 5000mAh की बैटरी है। 

कंपनी ने पिछले वर्ष के अंत में Lava X3 को भी लॉन्च किया था। यह फोन MediaTek Helio A22 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 3GB का रैम है। इस बजट स्मार्टफोन में 6.53 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसमें HD+ रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट शामिल है। इसका 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दूसरा VGA सेंसर है। कैमरा मॉड्यूल में एक एलईडी फ्लैश भी है। फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है, जिसके सेंटर में टीयरड्रॉप साइज नॉच है। इस स्मार्टफोन के  3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 6,999 रुपये है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »