लावा पिक्सल वी2 लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है ये बजट स्मार्टफोन

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 25 सितंबर 2015 12:32 IST
लावा ने सोमवार को अपना पिक्सल वी2 स्मार्टफोन लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन को पिक्सल वी1 का लेटेस्ट वर्ज़न बताया जा रहा है जिसे जुलाई के महीने में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट की कीमत 10,750 रुपये होगी। कंपनी ने बताया कि यह स्मार्टफोन 15 सितंबर से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पहली नज़र में लावा पिक्सल वी2 अपग्रेडेड डिवाइस नज़र आता है, खासकर कैमरा डिपार्टमेंट में। इस स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। प्राइमरी कैमरे में 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज, एफ/2.0 एपरचर, 5पी लार्गन लेंस और ब्लू ग्लास के फिल्टर भी मौजूद है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे में 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज, एफ/2.4 एपरचर, 4पी लेंस के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। स्मार्टफोन के कैमरा ऐप में वाइड एंगल सेल्फी, नाइट मोड, पिक फोकस, फेस ब्यूटी, इंटेलिजेंट मोड और जिफ मेकर जैसे मोड भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा कैमरे से 1080पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

(पढ़ें: लावा पिक्सल वी2 बनाम लावा पिक्सल वी 1)
लावा पिक्सल वी2 एक डुअल 4जी सिम डिवाइस है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जिसके ऊपर स्टार ओएस 2.0 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर असाही ड्रैगनटेल ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है। स्मार्टफोन 1 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके6735 चिपसेट से पावर्ड है। इसके साथ मौजूद है 2जीबी का रैम और माली टी720 जीपीयू। पिक्सल वी2 की इनबिल्ट स्टोरेज 16जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन 4जी एलटीई कैट4. कनेक्टिविटी फ़ीचर को भी सपोर्ट करता है।

इस स्मार्टफोन में 2500एमएएच की बैटरी है और इसका वज़न 128 ग्राम है। पिक्सल वी2 फिलहाल आइसी व्हाइट और रॉयल ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया कि डिवाइस को प्रिज़्म ब्लू कलर वेरिएंट में अक्टूबर महीने तक उपलब्ध कराया जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.