लावा पी7 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जनवरी 2016 14:56 IST
लावा ने अपना नया बजट स्मार्टफोन लावा पी7 लॉन्च किया है। इसकी कीमत 5,499 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन रिटेल स्टोर के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा।

लावा पी7 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। कंपनी ने हालांकि वादा किया है कि फोन को एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपग्रेड भी मिलेगा। 3जी स्मार्टफोन लावा पी7 एक डुअल सिम डुअल स्टैडबाय हैंडसेट है। लावा ने बताया है कि यह हैंडसेट लेटेस्ट गूगल इंडिक कीबोर्ड के साथ आता है जिसमें 12 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौजूद है।

इसमें 5 इंच (480x854 पिक्सल) का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी मौजूद है। हैडंसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

लावा पी7 स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह लाइव फोटो, पनोरमा, वॉयस कैपचर और फेस ब्यूटी जैसे कैमरा फ़ीचर से लैस है। कैमरे से आप एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। 3जी के अलावा हैंडसेट में जीपीआरएस/ एज, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं।
Advertisement

हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 20 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। कंपनी ने बताया है कि लावा पी7 पावर सेवर मोड के साथ आता है। हैंडसेट ब्लू, गोल्ड और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.