Lava Iris X1 Selfie स्मार्टफोन लॉन्च, सेल्फी के दीवानों के लिए है ये फोन

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 3 अगस्त 2015 11:11 IST
अपना पहला एंड्रॉयड वन (Android One) स्मार्टफोन पिक्सल वी1 (Pixel V1) लॉन्च करने के बाद लावा (Lava) ने शुक्रवार को अपने आइरिस एक्स1 (Iris X1) पोर्टफोलियो के तहत एक और डिवाइस पेश किया। कंपनी ने सेल्फी के दीवानों के लिए आइरिस एक्स1 सेल्फी (Iris X1 Selfie) स्मार्टफोन 6,777 रुपये में लॉन्च किया है। यह हैंडसेट इस हफ्ते से ऑनलाइन रिटेल स्टोर और मल्टी ब्रांड आउटलेट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

लावा आइरिस एक्स1 सेल्फी (Lava Iris X1 Selfie) के नाम से ही साफ है कि कंपनी ने इसडिवाइस को सेल्फी के दीवानों को ध्यान में रखकर डेवलप किया है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में ब्यूटी-फाई सॉफ्टवेयर मौजूद है जिसका इस्तेमाल फेस स्लिमिंग, स्मूदिंग, आई वाइडनिंग और व्हाइटनिंग के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा पनोरमा, एचडीआर मोड, वीडियो मोड, कैपचर मोड (स्माइल, गेस्चर, वॉयस, टच) और बर्स्ट मोड जैसे कैमरा फ़ीचर भी मौजूद हैं। इस बजट हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ f/2.0 एपरचर वाला 8  मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है।
Advertisement

यह एक डुअल-सिम डुअल-स्टैंडबाय डिवाइस है। एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले Lava Iris X1 Selfie में 4.5 इंच का FWVGA (854x480 pixels) रिजॉल्यूशन IPS डिस्प्ले है। डिवाइस 1.3GHz quad-core MediaTek MT6580 प्रोसेसर के साथ आएगा और साथ में होगा 1GB रैम (RAM)।
 

Iris X1 Selfie की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक के) के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस में 3G, वाई-फाई, यूएसबी 2.0, GPS और ब्लूटूथ फीचर मौजूद हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 133.5x66.0x8.5mm है और वजन 140 ग्राम। हैंडसेट में 2000mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 2G नेटवर्क पर 13 घंटे और 3G पर 8 घंटे 30 मिनट का टॉक टाइम देगी। यह स्मार्टफोन आइसी व्हाइट, रॉयल ब्लैक और पर्पल कलर में उपलब्ध होगा।
Advertisement

लॉन्च के मौके पर लावा इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रोडक्ट हेड और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नवीन चावला ने कहा, ''यंग जेनरेशन को ध्यान में रखकर बनाए गए Iris X1 selfie स्मार्टफोन के लॉन्च पर हमें खुशी है। इसे खासकर सेल्फी के दीवानों के लिए डेवलप किया गया है। फ्रंट कैमरे के लिए इस स्मार्टफोन में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का शानदार बैलेंस है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.