Lava Z53 एंड्रॉयड गो एडिशन फोन लॉन्च, जानें दाम

Lava Z53 एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) पर चलेगा। इसमें 6.1 इंच का (600x1280 पिक्सल) डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच है।

Lava Z53 एंड्रॉयड गो एडिशन फोन लॉन्च, जानें दाम
ख़ास बातें
  • Lava Z53 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है लावा ज़ेड53
  • Reliance Jio यूज़र्स को 1,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava ने गुरुवार को अपने नए स्मार्टफोन Lava Z53 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की वेबसाइट पर फोन को 4,829 रुपये में लिस्ट किया गया है। कीमत से साफ है कि यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) पर चलेगा और इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर, 6.1 इंच डिस्प्ले और 8 मेगापिक्सल कैमरे से लैस होगा। इसमें 1 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी।

स्मार्टफोन स्पेशल ऑफर्स के साथ आएगा। Reliance Jio यूज़र्स को 1,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अतिरिक्त 50 जीबी डेटा भी मिलेगा। फोन दो रंग में आएगा- प्रिज़्म ब्लू और प्रिज़्म रोज़।
 

Lava Z53 specifications

डुअल-सिम लावा ज़ेड53 एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) पर चलेगा। इसमें 6.1 इंच का (600x1280 पिक्सल) डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच है। फोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Lava Z53 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, सॉफ्ट फ्लैश के साथ। इसके अतिरिक्त फोन 1 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 4,120 एमएएच बैटरी, माइक्रोयूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ आएगा। लावा ज़ेड53 की बिक्री शुरू हो चुकी है। यह ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4120 एमएएच
रिज़ॉल्यूशन600x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lava, Lava Z53
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  3. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  4. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  5. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  6. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  8. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  9. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  10. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »