लावा एक्स80 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

लावा एक्स80 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स ने अपना नया टैबलेट एक्स80 लॉन्च किया है। लावा एक्स80 की कीमत 9,999 रुपये है और यह ऑफलाइन व ऑनलाइन रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा। लावा एक्स80 को कीमत के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट भी किया गया है।

लावा एक्स80 में 8.0 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। इसका रिज़ॉल्यूशन 1280x800 पिक्सल है। यह 3जी वॉयस कॉलिंग टैबलेट एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलेगा। टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड देने वाला इंटल क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इंटल एचडी ग्राफिक्स इंटिग्रेटेड है। साथ में मौजूद है 1 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसका प्राइमरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह ऑटोफोकस फ़ीचर से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 3.2 मेगापिक्सल का है। जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी4.0 और आम कनेक्टिविटी फ़ीचर से इस टैबलेट का हिस्सा हैं। बड़े डिस्प्ले को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने टैबलेट में 4000 एमएएच की बैटरी दी है। लावा के इस टैबलेट का डाइमेंशन 215.5x125x9 मिलीमीटर है और वज़न 320 ग्राम।

याद रहे कि लावा ने पिछले महीने अपने एक्स81 स्मार्टफोन को 11,499 रुपये में लॉन्च किया था। लावा के इस लेटेस्ट फोन में 5 इंच का एचडी आईपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें 64-बिट 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lava, Lava X80, Lava X80 Launched
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »