Lava के Blaze Dragon में होगा Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, लीक हुआ प्राइस

इसमें आर्टफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) के सपोर्ट वाले 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी

Lava के Blaze Dragon में होगा Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, लीक हुआ प्राइस

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • Lava Blaze Dragon को 25 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
  • इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए होगी
  • इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava का Blaze Dragon इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के चिपसेट की जानकारी दी है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन के लीक हुए डिजाइन से इसमें रेनबो कलर वाला रियर कैमरा मॉड्यूल होने का संकेत मिला था। इसमें आर्टफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) के सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी ने बताया था कि इस स्मार्टफोन के साथ Blaze AMOLED 2 को भी लाया जाएगा। 

Lava Blaze Dragon को 25 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए होगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 दिया जाएगा। इस पोस्ट के साथ दी गई इमेज में इस स्मार्टफोन के नीचे स्पीकर ग्रिल, USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक दिख रहा है। इसमें आर्टफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) के सपोर्ट वाले 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसकी कैमरा यूनिट के साथ पिल शेप वाली LED फ्लैश यूनिट दिख रही है। 

टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने X पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन का प्राइस 10,000 रुपये से कम होगा। इस स्मार्टफोन की कथित इमेजेज में यह ब्लैक कलर में दिख रहा है। इसका रियर कैमरा मॉड्यूल रेनबो कलर वाली फिनिश के साथ है। इससे पहले Lava ने बताया था कि Blaze Dragon को इस महीने Blaze AMOLED 2 के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, Blaze AMOLED 2 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 

इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि Lava के Blaze Dragon में 128 GB की UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। इसमें Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इस स्मार्टफोन को 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 6 GB + 128 GB के दो वेरिएंट्स में लाया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  7. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  9. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »