विराट स्मार्टफोन के लिए Lava और Flipkart ने की साझेदारी, भारतीय टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

Lava और Flipkart ने एक नई स्मार्टफोन लाइनअप Lava Virat सीरीज के लिए साझेदारी की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जुलाई 2026 15:03 IST
ख़ास बातें
  • Lava ऑनलाइन-फर्स्ट सेगमेंट में एक अहम विस्तार कर रहा है।
  • 2025 में Lava के ऑनलाइन बिजनेस में 74% की ग्रोथ दर्ज की गई।
  • Lava का अनुभव Flipkart के ई-कॉमर्स इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जोड़ा गया है।

Virat सीरीज के लॉन्च के साथ Lava ऑनलाइन-फर्स्ट सेगमेंट में एक अहम विस्तार कर रहा है।

Photo Credit: Lava

Lava और Flipkart ने एक नई स्मार्टफोन लाइनअप Lava Virat सीरीज के लिए साझेदारी की घोषणा की है। इसे खास तौर पर भारत में ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए तैयार किया जाएगा। इस साझेदारी के तहत Lava की घरेलू डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी के साथ-साथ फ्लिपकार्ट के डिजिटल मार्केटप्लेस और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे भारत में तैयार मोबाइल का विस्तार करना है। आइए Lava Virat सीरीज के खूबियों और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ऑनलाइन-फर्स्ट ग्राहकों की ओर स्ट्रैटेजिक बदलाव

Advertisement

Virat सीरीज के लॉन्च के साथ Lava ऑनलाइन-फर्स्ट सेगमेंट में एक अहम विस्तार कर रहा है। यह एक ऐसा ब्रांड है जिसकी अब तक ऑफलाइन मार्केट में मजबूत मौजूदगी रही है। 2025 में Lava के ऑनलाइन बिजनेस में 74% की ग्रोथ दर्ज की गई। Flipkart के साथ यह पार्टनरशिप बड़े मेट्रो शहरों के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 मार्केट में डिजिटल ग्राहकों को टारगेट करेगी।

इस पहल के तहत Lava के 17 साल के लोकल प्रोडक्ट डिजाइन, क्वालिटी कंट्रोल और मैन्युफैक्चरिंग का अनुभव Flipkart के ई-कॉमर्स इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जोड़ा गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक घरेलू टेक्नोलॉजी आसानी से पहुंच सके। आगामी विराट सीरीज अलग-अलग प्राइस रेंज को टारगेट करेगी, जिसमें ₹10,000 से कम बजट वाले सेगमेंट से लेकर ₹25,000 तक का मिड-रेंज सेगमेंट शामिल होगा। अलग-अलग क्षेत्रों में नेटवर्क की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस लाइनअप में 4G और 5G दोनों तरह के वेरिएंट्स शामिल होंगे।

अभी तक मॉडल के नाम और सही कीमत के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है। कंपनियों ने बताया है कि यह सीरीज ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए तीन प्राइमरी फीचर्स पर काम करेगी। बैटरी लाइफ पर फोकस रहेगा, क्योंकि सिंगल चार्ज पर दो दिन तक इस्तेमाल के लिए ऑप्टिमाइज्ड इंजीनियरिंग होगी। इमेजिंग के लिए AI-सपोर्टेड कैमरा फीचर्स का इंटीग्रेशन होगा। प्रोसेसिंग के लिए कॉम्पिटिटिव ऑपरेशन स्पीड प्रदान करने के लिए सेगमेंट के हिसाब से हार्डवेयर परफॉर्मेंस पर फोकस रहेगा।

Advertisement

इस पार्टनरशिप में विराट लाइनअप को बहुत ज्यादा कॉम्पिटिटिव भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक अलग ब्रांड के तौर पर स्थापित करने के लिए मिलकर प्लानिंग हो रही है। फ्लिपकार्ट की कंज्यूमर इनसाइट्स और लॉजिस्टिकल पहुंच का इस्तेमाल करके इस पार्टनरशिप के जरिए घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पाइपलाइन और डिजिटल-फर्स्ट खरीदारों के बीच एक ज्यादा सटीक कनेक्शन बनाना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lava, Flipkart, Lava Virat Smartphone, Lava Virat Series

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.