Lava AGNI 5G का पोस्टर ऑनलाइन हुआ लीक, 9 नवम्बर को लॉन्च हो सकता है फोन!

टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार Lava के इस नए फोन को Lava AGNI 5G का नाम दिया गया है। इसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये के करीब हो सकती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2021 10:46 IST
ख़ास बातें
  • Lava AGNI 5G एक पंच-होल डिस्प्ले और एक मॉडर्न डिजाइन के साथ आएगा।
  • इसमें पतले बेज़ल के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन होगी।
  • डिवाइस में 64MP मेन सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है।

Lava AGNI 5G फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 SoC प्रोसेसर दिया गया है, टिप्स्टर ने ट्वीट में लिखा है।

LAVA का Lava AGNI 5G जल्द ही मार्केट में आ सकता है। कुछ समय पहले कंपनी के अधिकारियों ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कंपनी जल्द ही एक नया फोन मार्केट में लाने वाली है। अब कंपनी का एक 5जी फोन इंटरनेट पर देखा जा रहा है। जाने माने टिप्स्टर ने इसकी एक पोस्टर भी शेयर किया गया है। इस डिवाइस में एक 5जी प्रोसेसर है। प्रोसेसर को मीडियाटेक डायमेंसिटी लिखा गया है। कहा जा रहा है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है।  

टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार Lava के इस नए फोन को Lava AGNI 5G का नाम दिया गया है। इसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये के करीब हो सकती है। हालांकि अभी इसकी कीमत की पुष्टि कंपनी या किसी अन्य सूत्र से नहीं हो पाई है मगर टिप्स्टर अपनी जानकारी को लेकर काफी आश्वस्त नजर आते हैं। टिप्स्टर अभिषेक ने इसकी स्पेसिफिकेशन्स को भी शेयर किया है। 

वहीं Gizmochina का कहना है कि लावा का यह फोन भारत में 9 नवम्बर को लॉन्च होगा। पब्लिकेशन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लावा के ऑफिशिअल यूट्यूब चैनल ने गलती से 9 नवंबर के लिए निर्धारित लाइव पब्लिश कर दिया था लेकिन अब इसे हटा दिया गया है। बहरहाल, यह कह सकते हैं कि फोन अगले महीने लॉन्च हो रहा है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि Lava AGNI 5G एक पंच-होल डिस्प्ले और एक मॉडर्न डिजाइन के साथ आएगा। इसमें पतले बेज़ल के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन होगी। डिवाइस में 64MP मेन सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की बात कही जा रही है। इसके फ्रंट में सिंगल कैमरा होगा।
Advertisement

Lava AGNI 5G फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 SoC प्रोसेसर दिया गया है, ऐसा टिप्स्टर ने अपने ट्वीट में लिखा है। इसमें 4GB बेस रैम कॉन्फिगरेशन देखने को मिल सकती है और यह एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है। यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन एंड्रॉयड 11 आउट ऑफ द बॉक्स ऑपरेट करेगा ऐसा कहा जा रहा है। साथ ही इसमें लावा की कस्टम स्किन और पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप्स भी होने की उम्मीद    है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक और नीचे की तरफ स्पीकर सेटअप देखने को मिल सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.