Lava Agni 4 vs Vivo T4 vs Realme P4 Pro 5G: 25 हजार रुपये में कौन सा है बेस्ट

Lava ने हाल ही भारतीय बाजार में Lava Agni 4 लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Vivo T4 और Realme P4 Pro 5G से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 नवंबर 2025 10:16 IST
ख़ास बातें
  • Lava Agni 4 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Vivo T4 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर मिलता है।
  • Realme P4 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर है।

Lava Agni 4 vs Vivo T4 vs Realme P4 Pro 5G

Photo Credit: Lava/Vivo/Realme

Lava ने हाल ही भारतीय बाजार में Lava Agni 4 लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Vivo T4 और Realme P4 Pro 5G से हो रहा है। Lava Agni 4 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo T4 ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Realme P4 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर है। यहां हम आपको Lava Agni 4, Vivo T4 और Realme P4 Pro 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। 

Lava Agni 4 vs Vivo T4 vs Realme P4 Pro 5G

कीमत और स्टोरेज

Lava Agni 4 का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं Vivo T4 के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। जबकि Realme P4 Pro 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

Lava Agni 4 में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo T4 में 6.77 इंच की FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Realme P4 Pro 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2800 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Lava Agni 4 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo T4 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Realme P4 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Lava Agni 4 एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि Vivo T4 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। वहीं Realme P4 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप

Lava Agni 4 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo T4 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Realme P4 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Lava Agni 4 में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई 6, ओटीजी सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एनएफसी शामिल है। वहीं Vivo T4 में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट है। जबकि Realme P4 Pro 5G में ड्यूल 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और टाइप सी पोर्ट शामिल है।

बैटरी बैकअप
Lava Agni 4 में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo T4 में 7,300mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme P4 Pro 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8350

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and stylish IP65-rated design
  • Bright quad-curved display
  • HDR10 streaming support
  • Good for gaming
  • Good video recording
  • Excellent battery
  • Fast charging
  • Bad
  • Only one rear facing camera
  • Single speaker produces tinny sound
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  2. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  3. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  4. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  5. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  6. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  7. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  9. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  10. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.