Lava Agni 2 5G होगा 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, कीमत होगी 20 हजार से कम!

Lava कथित तौर पर Lava Agni 2 5G जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 मई 2023 18:05 IST
ख़ास बातें
  • Lava कथित तौर पर Lava Agni 2 5G जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है।
  • Lava Agni 2 5G में एक सर्कुलर कैमरा आइलैंड से लैस होगा।
  • Lava Agni 2 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

Lava Agni 5G में 6.78 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Lava

Lava कथित तौर पर जल्द ही भारतीय बाजार में Lava Agni 2 5G लॉन्च करने वाली है। बीते कुछ दिनों पहले, ब्रांड ने आगामी Lava फोन के आगमन का टीजर जारी किया था। इसके अलावा इस फोन से संबंधित कई लीक्स भी सामने आ चुकी हैं। यहां हम आपको आगामी Lava 5G स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, Lava Agni 2 5G एक सर्कुलर कैमरा आइलैंड से लैस होगा। हाल ही में लीक हुई लाइव इमेज से इसका खुलासा होता है। लावा स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर समेत 4 कैमरे होंगे। Lava के इस स्मार्टफोन के रियर में एक ग्लास पैनल दिया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो Lava Agni 5G के सक्सेसर में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दिया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि Lava Agni 2 5G भारत में इस प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन होगा। फोन में 120Hz वाली AMOLED डिस्प्ले आएगी। रिपोर्ट में आगे खुलासा किया गया है कि स्क्रीन किनारों पर कर्व्ड होगी।
 

Lava Agni 2 5G की अनुमानित कीमत


पिछले लीक में दावा किया गया था कि Lava Agni 2 5G की कीमत 25,000 रुपये से कम होगी।  इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फोन की कीमत लगभग 20,000 होगी। उपलब्धता की बात करें तो Lava Agni 2 5G मई में लॉन्च हो सकता है।
 

Lava Agni 2 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो पिछली रिपोर्ट के अनुसार, Lava Agni 2 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। आगामी Lava स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Dimensity 7050 SoC से लैस होगा। यह स्मार्टफोन ड्यूल 5G सिम का सपोर्ट करेगा। स्टोरेज की बात करें तो यह स्मार्टफोन 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 90Hz refresh rate
  • Stock Android
  • Capable processor
  • 30W fast charging
  • Bad
  • Cameras need improvement
  • Lacks video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.