लावा ए82 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,600 रुपये से कम

लावा ए82 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,600 रुपये से कम
विज्ञापन
लावा ने ए सीरीज में अपना एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। लावा ए82 स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर टाटा ग्रुप की नई ई-कॉमर्स वेबसाइट टाटाक्लिकडॉटकॉम से 4,549 रुपये में खरीदा जा सकता है। घरेलू हैंडसेट निर्माता कंपनी ने लॉन्च की पुष्टि एक ट्वीट कर दी।

लावा के इस स्मार्टफोन में (854 x 480 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 196 पीपीआई है। हैडंसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

लावा ए82 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 3जी के अलावा हैंडसेट में जीपीआरएस/ एज, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। लावा का यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। कंपनी ने हालांकि वादा किया है कि फोन को एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपग्रेड भी मिलेगा। 3जी स्मार्टफोन लावा ए82 एक डुअल सिम डुअल स्टैडबाय हैंडसेट है। फोन का डाइमेंशन 144x72.7x9 एमएम है।
 

हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 20 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।  हैंडसेट ब्लू, गोल्ड और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीआरएस/ईडीजीई, माइक्रो यूएसबी और जीपीएस जैसे फीचर दिए गए हैं।

पिछले महीने ही कंपनी ने लावा ए59 एक डुअल सिम टचस्क्रीन फोन 4,199 रुपये में लॉन्च किया था। इसमें 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (800X480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 512 एमबी का रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। प्राइमरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा वीजीए सेंसर के साथ आता है। दोनों ही कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी दिए गए हैं। इसे पावर देने का काम करेगी 1750 एमएएच की बैटरी।

इसके अलावा लावा ए48 स्मार्टफोन को कीमत और उपलब्धता की जानकारी के बिना कंपनी की साइट पर लिस्ट किया गया था। यह एक डुअल सिम 3जी फोन है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस इस स्मार्टफोन में 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। लावा ए48 में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। रियर कैमरा का सेंसर 2 मेगापिक्सल का है और फ्रंट पैनल पर एक वीजीए सेंसर है। इस हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 1400 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »