लावा ए59 फोन 4,199 रुपये में लॉन्च, ए48 हुआ कंपनी की साइट पर लिस्ट

लावा ए59 फोन 4,199 रुपये में लॉन्च, ए48 हुआ कंपनी की साइट पर लिस्ट
विज्ञापन
लावा ए79 स्मार्टफोन लॉन्च करने के एक दिन बाद ही भारत की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स के दो नए स्मार्टफोन लावा ए48 और लावा ए59 पेश किए हैं। इन दोनों हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लावा ए48 की कीमत का खुलासा तो नहीं किया गया है, लेकिन लावा ए59 स्मार्टफोन 4,199 रुपये में मिलेगा। इन दोनों हैंडसेट की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि इन्हें जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा और इस दौरान की उपलब्धता के बारे बताया जाएगा।

लावा ए59 एक डुअल सिम टचस्क्रीन फोन है। इसमें 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (800X480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 512 एमबी का रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। प्राइमरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा वीजीए सेंसर के साथ आता है। दोनों ही कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी दिए गए हैं। डाइमेंशन 134 X 66 X 9.3 मिलीमीटर है और वज़न 140 ग्राम। इसे पावर देने का काम करेगी 1750 एमएएच की बैटरी। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 
(लावा ए48 की तस्वीर)
 
अब बात लावा ए48 की। यह एक डुअल सिम 3जी फोन है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस इस स्मार्टफोन में 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। लावा ए48 में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। रियर कैमरा का सेंसर 2 मेगापिक्सल का है और फ्रंट पैनल पर एक वीजीए सेंसर है। लावा ए48 का डाइमेंशन 125.8 X 64 X 9.9 मिलीमीटर है और वज़न 116.4 ग्राम। इस हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 1400 एमएएच की बैटरी।

इस हफ्ते बुधवार को लावा मोबाइल्स ने किफायती हैंडसेट ए79 लॉन्च किया था। लावा ए79 की कीमत 5,699 रुपये है। लावा ए79 में 5.5 इंच का डिस्प्ले है। इस डुअल सिम फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। लावा का यह लेटेस्ट मोबाइल एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। लावा में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में मौजूद है 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »