इस हफ्ते लॉन्च होंगे Realme C35 से लेकर iPhone SE 2022 जैसे स्मार्टफोन! जानें सभी खास बातें

Realme 9 5G और Realme 9 5G SE को भारत में 10 मार्च को लॉन्च किया जा रहा है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मार्च 2022 21:04 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F23 5G की लॉन्च डेट 8 मार्च है।
  • Realme C35 फरवरी में थाईलैंड में ग्लोबली लॉन्च हो चुका है।
  • Realme 9 5G और Realme 9 5G SE भारत में 10 मार्च को होंगे लॉन्च।

Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ 5G भारत में 9 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार हैं।

1. Realme C35

Realme इस फोन को फरवरी में थाईलैंड में ग्लोबली लॉन्च कर चुकी है। अब इसका लॉन्च भारत में 7 मार्च के लिए कन्फर्म कर दिया गया है। अगर आप इस फोन के लॉन्च को लाइव देखना चाहते हैं तो कंपनी के ऑफिशिअल यूट्यूब चैनल पर इसे दोपहर 12.30 बजे से देखा जा सकता है। 

Realme C35 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.6 की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें UNISOC T616 प्रोसेसर दिया गया है और LPDDR4x RAM दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा है। जिसके साथ 2 मेगापिक्सल के मैक्रो और मोनोक्रोम कैमरा का सपोर्ट दिया गया है। इसका सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है और 18W फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट दिया गया है। यह एंड्रॉयड 11 आधारित realme UI 2.0 ऑपरेटेड फोन होगा।   
Advertisement
 

2. Samsung Galaxy F23 5G

Samsung Galaxy F23 5G की लॉन्च डेट 8 मार्च है। यह एक फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव फोन होगा। फोन के लॉन्च का लाइवस्ट्रीम कंपनी के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। 
Galaxy F23 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली FHD+ डिस्प्ले होगी और इस पर Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन होगा। इसका प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 750G बताया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh होगी जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 
 

3. Apple iPhone SE 2022

Apple 8 मार्च को 2022 का अपना पहला लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। इसे "Peek Performance" का टाइटल दिया गया है। इस इवेंट में कंपनी iPhone SE 2022 को लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा कई और प्रोडक्ट्स भी कंपनी की ओर से लॉन्च किए जा सकते हैं। 
Advertisement

iPhone SE 2022 के लिए कहा जा रहा है कि इसका डिजाइन iPhone SE 2020 के जैसा ही होगा। फोन में 5G कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है। लॉन्च इवेंट 8 मार्च को सुबह 10 बजे (PT) शुरू होगा जिसे कंपनी के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। 
 

4. Redmi Note 11 Pro and Redmi Note 11 Pro+ 5G

Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ 5G भारत में 9 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। कंपनी इस सीरीज को कई स्मार्टफोन मार्केट्स में पहले ही पेश कर चुकी है। शाओमी की इस नई सीरीज का लॉन्च इवेंट 9 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इसकी लाइव स्ट्रीम कंपनी के ऑफिशिअल यूट्यूब चैनल पर देखी जा सकती है। 
Advertisement

हाल ही में आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ के भारतीय वेरिएंट्स इनके ग्लोबल वेरिएंट्स के समान ही होंगे। Redmi Note 11 Pro फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ होगा जबकि Redmi Note 11 Pro के 5G मॉडल को भारत में Redmi Note 11 Pro+ के नाम से लॉन्च किया जा रहा है। 
 

5. Realme 9 5G and Realme 9 5G SE

Realme 9 5G और Realme 9 5G SE को भारत में 10 मार्च को लॉन्च किया जा रहा है। इसकी लाइव स्ट्रीम दोपहर 12.30 बजे से कंपनी के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखी जा सकती है। रियलमी 9 सीरीज में ये स्मार्टफोन तीसरे और चौथे डिवाइस के रूप में लॉन्च किए जा रहे हैं। Realme 9 5G स्मार्टफोन डिजाइन में लगभग Realme 8 5G के जैसा ही होगा। वहीं, Realme 9 5G SE को Realme Q3s का रिब्रांडेड मॉडल कहा जा रहा है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim design
  • Bad
  • Weak camera performance
  • Below-average battery life
  • Lots of preinstalled apps
  • Sluggish software performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी616

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.