Nokia 6 के रजिस्ट्रेशन का आज आख़िरी दिन

नोकिया के मिड-रेंज एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 6 की पहली सेल के लिए 14 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे। 23 अगस्त, मंगलवार को होने वाली नोकिया 6 की पहली सेल के लिए आज रजिस्टर कराने का आख़िरी दिन है। Nokia 6 के प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए अमेज़न इंडिया पर ग्राहकों में काफ़ी उत्साह देखा गया।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 अगस्त 2017 15:21 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 6 की कीमत 14,999 रुपये है
  • फोन की पहली बिक्री 23 अगस्त से होगी
  • अमेज़न इंडिया पर 14 जुलाई से प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं
नोकिया के मिड-रेंज एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 6 की पहली सेल के लिए 14 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे। 23 अगस्त, मंगलवार को होने वाली नोकिया 6 की पहली सेल के लिए आज रजिस्टर कराने का आख़िरी दिन है। Nokia 6 के प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए अमेज़न इंडिया पर ग्राहकों में काफ़ी उत्साह देखा गया। और कंपनी ने इसी महीने जानकारी दी थी कि नोकिया 6 स्मार्टफोन के लिए अमेज़न इंडिया पर अब तक 10 लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।  23 अगस्त से ग्राहक Nokia 6 को 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

(टेक्नोलॉजी की दुनिया के वीडियो का नया ठिकाना। आ गया है गैजेट्स 360 हिंदी का अपना यूट्यूब पेज। सब्सक्राइब करें)

अमेज़न इंडिया के लॉन्च ऑफर की बात करें तो अमेज़न प्राइम मेंबर को अमेज़न पे बैलेंस के जरिए फोन खरीदने पर 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वोडाफोन यूज़र को अपने नोकिया 6 पर 5 महीने के लिए 249 रुपये प्रति महीने पर 10 जीबी डेटा भी मिलेगा। इसके अलावा फोन खरीदने वाले सभी ग्राहकों को किंडल ईबुक्स पर 80 प्रतिशत ऑफ (300 रुपये तक) की छूट मिलेगी और Makemytrip.com पर 2,500 रुपये तक की छूट (1,800 रुपये होटल पर और 700 रुपये घरेलू फ्लाइट पर) मिलेगी।


नोकिया 6 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं।

भारत में, एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को जून में लॉन्च किया था, लेकिन अभी सिर्फ नोकिया 3 ही बाज़ार में उपलब्ध है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  2. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  4. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  4. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  6. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  7. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  8. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  9. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  10. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.