लैंड रोवर जल्द लॉन्च करेगी अपना पहला स्मार्टफोन

लैंड रोवर जल्द लॉन्च करेगी अपना पहला स्मार्टफोन
विज्ञापन
ब्रिटेन का ऑटोमोटिव ब्रांड जगुआर लैंड रोवर भी अब तेजी से फल-फूल रहे वैश्विक स्मार्टफोन बाजार पर कब्जा जमाने की फिराक में है। यह 2017 के आरंभ में अपना पहला स्मार्टफोन और एक्सेसरी लांच करने जा रहा है। जगुआर लैंड रोवर पर मालिकाना हक फिलहाल वाहन बनाने वाली दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स का है।

लैंड रोवर ने एक स्मार्टफोन व एक्सेसरी रेंज तैयार करने के लिए उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक कंपनी बुलिट ग्रुप के साथ एक करार किया है।

जगुआर लैंड रोवर में लाइसेंसिंग एवं ब्रांडेड गुड्स की निदेशक लिंड्से वीवर ने एक हालिया बयान में कहा, "मोबाइल फोन सेक्टर में समाहित प्रतिष्ठित लैंड रोवर डिजाइन और बुलिट ग्रुप के साथ मिलकर एक अभिनव तकनीक ब्रांड को एक नई दिशा में ले जाने की एक जबर्दस्त चुनौती एवं लाजवाब मौका देती है।"

उन्होंने कहा, "जगुआर लैंड रोवर विशेष ऑपरेशन की एक इंजीनियरिग व डिजाइन टीम साझेदारी के लिए तय की जाएगी और बाद में लैंड रोवर ब्रांड एवं उत्पाद मूल्यों के अनुरूप एपलिकेशन्स को तैयार करेगी।"

बुलिट ग्रुप पहले से अपने स्मार्टफोन को लेकर अपने विभिन्न ग्राहकों के साथ काम करता आ रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bullitt Group, Land Rover, Mobiles, Smartphones
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  2. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  6. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »