Kodak Ektra स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व ख़ूबियां

कोडेक के नाम पर स्मार्टफोन बेचने का लाइसेंस हासिल करने वाली एक कंपनी, बुलइट ग्रुप ने सोमवार को भारत में कोडेक एक्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। Kodak Ektra की कीमत भारत में 19,999 रुपये है।

Kodak Ektra स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • कोडेक एक्ट्रा स्मार्टफोन को अमेरिका की एक कंपनी बुलइट ग्रुप ने बनाया है
  • फोन में 21 मेगापिक्सल का रियर और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
कोडेक के नाम पर स्मार्टफोन बेचने का लाइसेंस हासिल करने वाली एक कंपनी, बुलइट ग्रुप ने सोमवार को भारत में कोडेक एक्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। Kodak Ektra की कीमत भारत में 19,999 रुपये है। ख़ासतौर पर फोटोग्राफी के लिए बनाया गया यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए मंगलवार से उपलब्ध होगा।

कोडेक एक्ट्रा स्मार्टफोन पहले ही अमेरिका और यूरोप में खरीदने के लिए उपलब्ध है। कोडेक एक्ट्रा स्मार्टफोन को अमेरिका की एक कंपनी बुलइट ग्रुप ने बनाया है। इस कंपनी ने कोडेक को इस स्मार्टफोन को बेचने पर अपना ब्रांड नेम देने के लिए लाइसेंस दिया है। इस फोन में ओआईएस, एफ/2.0 अपर्चर, पीडीएएफ और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस फोन में पीडीएएफऔर अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

इसके अलावा, कैमरा ऐप में डीएसएलआर मोड जैसे स्मार्ट ऑटो, पोर्ट्रेट, मैनुअल, स्पोर्ट्स, नाइट-टाइम, एचडीआर, पैनोरमा, मैक्रो, लैंडस्केप और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा एक एडवांस्ड मैनुअल मोड भी है जिससे यूज़र एक्सपोज़र, आईएसओ, फोकल लेंथ (मैनुअल/ऑटो), व्हाइट बैलेंस, शटर स्पीड और अपर्चर एडजस्ट कर सकते हैं। यह फोन प्रिंट नाम के एक प्री-लोडेड ऐप के साथ आता है जिससे आप तस्वीरों को प्रिंट कर सकते हैं। कोडेक एक्ट्रा स्मार्टफोन में एक विज़ेट भी है जिससे फोटो एडिटिंग ऐप जैसे प्रिज़्मा और एडोब लाइटरूम डाउनलोड करने का सुझाव मिलता है।

स्मार्टफोन के रियर पर दिया गया बड़ा सेंसर स्मार्टफोन को खास बनाता है लेकिन नीचे की तरफ कर्व्ड डिज़ाइन इसकी सतह को बैलेंस करता है। इसके अलावा लेंस को प्रोटेक्ट करने के लिए एक मेटल रिंग भी है।

दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कोडेक एक्ट्रा में 5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसकी डेनसिटी 441 पीपीआई है। इस स्मार्टफोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 3 जीबी रैम है। बैटरी 3000 एमएएच की है। यह फोन यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट करता है और इसका डाइमेंशन 147.8x73.35x9.69 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well-designed camera app
  • Retro aesthetics
  • Camera has fast focus
  • Decent app and system performance
  • कमियां
  • Heats up easily
  • Weak battery life
  • No fingerprint sensor, single SIM
  • Reflective display, weak speaker
  • Camera struggles with detail in low light
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो एक्स20
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा21-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »