• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • कैमरा बनाने वाली कंपनी ने लॉन्च किया स्मार्टफोन, 21 मेगापिक्सल के कैमरा से है लैस

कैमरा बनाने वाली कंपनी ने लॉन्च किया स्मार्टफोन, 21 मेगापिक्सल के कैमरा से है लैस

कैमरा बनाने वाली कंपनी ने लॉन्च किया स्मार्टफोन, 21 मेगापिक्सल के कैमरा से है लैस
ख़ास बातें
  • इस फोन के रियर पर एक बड़ा कैमरा लेंस दिया गया है
  • यह स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है
  • अभी इस फोन को यूरोप में लॉन्च किया गया है
विज्ञापन
कैमरा दीवानों को आकर्षित करने के इरादे से कैमरा बनाने वाली कंनी कोडेक ने फोटो फोकस स्मार्टफोन एक्ट्रा लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन के रियर पर एक बड़ा कैमरा लेंस है और इसका डिज़ाइन भी अनोखा है। इस स्मार्टफोन को डीएसएलआर- मोड और दूसरे फ़ीचर से लैस बताया जा रहा है। यूरोप में कोडेक एक्ट्रा स्मार्टफोन की कीमत 499 डॉलर (करीब 36,800 रुपये) है।

कोडेक एक्ट्रा स्मार्टफोन को अमेरिका की एक कंपनी बुलइट ग्रुप ने बनाया है। इस कंपनी ने कोडेक को इस स्मार्टफोन को बेचने पर अपना ब्रांड नेम देने के लिए लाइसेंस दिया है। इस फोन में ओआईएस, एफ/2.0 अपर्चर, पीडीएएफ और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस फोन में पीडीएएफऔर अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

इसके अलावा, कैमरा ऐप में डीएसएलआर मोड जैसे स्मार्ट ऑटो, पोर्ट्रेट, मैनुअल, स्पोर्ट्स, नाइट-टाइम, एचडीआर, पैनोरमा, मैक्रो, लैंडस्केप और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा एक एडवांस्ड मैनुअल मोड भी है जिससे यूज़र एक्सपोज़र, आईएसओ, फोकल लेंथ (मैनुअल/ऑटो), व्हाइट बैलेंस, शटर स्पीड और अपर्चर एडजस्ट कर सकते हैं। यह फोन प्रिंट नाम के एक प्री-लोडेड ऐप के साथ आता है जिससे आप तस्वीरों को प्रिंट कर सकते हैं। कोडेक एक्ट्रा स्मार्टफोन में एक विज़ेट भी है जिससे फोटो एडिटिंग ऐप जैसे प्रिज़्मा और एडोब लाइटरूम डाउनलोड करने का सुझाव मिलता है।

स्मार्टफोन के रियर पर दिया गया बड़ा सेंसर स्मार्टफोन को खास बनाता है लेकिन नीचे की तरफ कर्व्ड डिज़ाइन इसकी सतह को बैलेंस करता है। इसके अलावा लेंस को प्रोटेक्ट करने के लिए एक मेटल रिंग भी है।

दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कोडेक एक्ट्रा में 5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसकी डेनसिटी 441 पीपीआई है। इस स्मार्टफोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 3 जीबी रैम है। बैटरी 3000 एमएएच की है। यह फोन यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट करता है और इसका डाइमेंशन 147.8x73.35x9.69 मिलीमीटर है।

कोडेक ने सबसे पहले स्मार्टफोन बाजार में पिछले साल कोडेक आईएम5 के साथ कदम रखा था और कंपनी का यह प्रयास सफल नहीं रहा। अब देखना है कि कोडेक एक्ट्रा के साथ कंपनी अपनी पैठ कहां तक बना पाती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well-designed camera app
  • Retro aesthetics
  • Camera has fast focus
  • Decent app and system performance
  • कमियां
  • Heats up easily
  • Weak battery life
  • No fingerprint sensor, single SIM
  • Reflective display, weak speaker
  • Camera struggles with detail in low light
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो एक्स20
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा21-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट 
  2. Gmail में चंद क्लिक में 'Unsubscribe' करें सभी स्पैम ईमेल, इनबॉक्स हमेशा रहेगा साफ!
  3. Bitcoin में 78,000 डॉलर तक पहुंचने के बाद गिरावट, होर्मुज संकट का पड़ा असर 
  4. Huawei Pura 90 Pro हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  5. 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90 Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट
  7. Dell 15 (2026) लैपटॉप भारत में लॉन्च: AI फीचर्स, Intel Core Ultra 2 प्रोसेसर और लंबा बैटरी बैकअप!
  8. Toshiba ने लॉन्च किए 55-100 इंच डिस्प्ले वाले Z670SP MiniLED टीवी, गजब के हैं फीचर्स, जानें
  9. WhatsApp भी हुआ पेड? लॉन्च हुआ Plus प्लान, मिलेंगे कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स!
  10. मोबाइल में Aadhaar ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्लान कैंसिल, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »