Karbonn X21 फोन HD+ डिस्प्ले व UNISOC प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च!

इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह फोन Google Play Console लिस्टिंग में भी स्पॉट किया गया है, जहां इसके एचडी+ (720 x 1440 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 320 डीपीआई मिलेगा।

Karbonn X21 फोन HD+ डिस्प्ले व UNISOC प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च!
ख़ास बातें
  • Karbonn X21 में मिल सकता है 2 जीबी रैम
  • कार्बन एक्स21 का रेंडर भी कथित रूप से लिस्टिंग में है लिस्ट
  • फोन के फ्रंट में सेल्फी के साथ मौजूद है एलईडी फ्लैश
विज्ञापन
Karbonn X21 जल्द ही कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में दस्तक दे सकता है, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह आगामी फोन गीकबेंच और गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ है। यह कंपनी का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा, जो कि एचडी+ डिस्प्ले से लैस होगा। रिपोर्ट में इसके अलावा फोन का रेंडर भी साझा किया गया है। आपको बता दें, कुछ सालों पहले Karbonn भारत का सबसे लोकप्रिय फोन ब्रांड हुआ करता था, हालांकि मार्केट में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों के आगमन के बाद से इसकी लोकप्रियता घट गई है। हालांकि, कंपनी अब भी मार्केट में अपनी मौजदगी बनाए हुए है और समय-समय पर अपने सस्ते स्मार्टफोन मार्केट में उतारती रहती है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Karbonn Karbonn X21 स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन UNISOC SC9863A प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ PowerVR GE8322 जीपीयू मिलेगा। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन का सिंगल कोर स्कोर 183 प्वाइंट्स है और मल्टी-कोर स्कोर 483 प्वाइंट्स है। इसके अलावा फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा, जिसके साथ 2 जीबी रैम मिलेगा।

इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह फोन Google Play Console लिस्टिंग में भी स्पॉट किया गया है, जहां इसके एचडी+ (720 x 1440 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 320 डीपीआई मिलेगा। लिस्टिंग में कथित रूप से फोन का रेंडर भी साझा किया गया है। जिसनेम आप फोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश को देख सकते हैं।

फिलहाल, यह साफ नहीं किया गया है कि Karbonn X21 को आधिकारिक रूप से कब लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »