Karbonn Titanium Mach Five बजट स्मार्टफोन लॉन्च, 2GB RAM से है लैस

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 5 अगस्त 2015 14:18 IST
कार्बन मोबाइल्स (Karbonn Mobiles) ने बुधवार को एक और बजट स्मार्टफोन कार्बन टाइटेनियम माक फाइव (Karbonn Titanium Mach Five) लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन की कीमत 5,999 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला Karbonn Titanium Mach Five एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 pixel) डिस्प्ले है। यह 1.3GHz quad-core प्रोसेसर (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) के साथ आएगा और साथ में मौजूद होगा 2GB का रैम (RAM)।
Advertisement

Karbonn Titanium Mach Five में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32GB तक के) एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन की मोटाई 8.7mm है और वज़न 159 ग्राम। स्मार्टफोन में 2200mAh की बैटरी है।

Karbonn Titanium Mach Five में 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और GPS कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर के साथ प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर भी दिए गए हैं।
Advertisement

Titanium Mach Five स्मार्टफोन में SwiftKey Keypad और Peel Smart Remote ऐप प्रीलोडेड होंगे। इस प्राइस और स्पेसिफिकेशन के साथ हैंडसेट की टक्कर माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 (Micromax Canvas Xpress 2) से होगी, जिसे पिछले महीने लॉन्च किया गया था।
Advertisement

नई दिल्ली में आयोजित लॉन्च इवेंट के दौरान Karbonn ने बताया कि 2009 में मोबाइल बिजनेस की शुरुआत के बाद कंपनी ने अब तक भारत में 245 फ़ीचर फोन और 110 स्मार्टफ़ोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने एक बार फिर जोर देकर कहा कि वह आने वाले तीन सालों में मोबाइल फोन प्रोडक्शन में 800 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.