Karbonn K9 Smart Selfie लॉन्च, जानें कीमत व सारी ख़ूबियां

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कार्बन मोबाइल्स ने अपना नया सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन के9 स्मार्ट सेल्फी लॉन्च कर दिया है। कार्बन के9 स्मार्ट सेल्फी की कीमत 4,890 रुपये है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू वेरिएंट में मैट फिनिश के साथ मिलेगा।

Karbonn K9 Smart Selfie लॉन्च, जानें कीमत व सारी ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • कार्बन का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा
  • सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • के9 स्मार्ट सेल्फी में एक 5 इंच एफडब्ल्यूक्यूवीजीए स्क्रीन है
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कार्बन मोबाइल्स ने अपना नया सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन के9 स्मार्ट सेल्फी लॉन्च कर दिया है। कार्बन के9 स्मार्ट सेल्फी की कीमत 4,890 रुपये है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू वेरिएंट में मैट फिनिश के साथ मिलेगा।

सबसे पहले बात करते हैं कार्बन के9 स्मार्ट सेल्फी स्मार्टफोन के ख़ास फ़ीचर की। फोन में अच्छी क्वालिटी की सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस के फ्रंट कैमरे में नाइट शॉट मोड, ब्यूटी मोड भी हैं। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

के9 स्मार्ट सेल्फी में एक 5 इंच एफडब्ल्यूक्यूवीजीए स्क्रीन है जो 2.5डी सुपर टफ डिस्प्ले के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में एक 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। फोन में 1 जीबी रैम है। यह डिवाइस 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।

कार्बन का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। फोन को पावर देने के लिए 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है जिससे 180 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 8 घंटे (2जी पर) तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए के9 स्मार्ट सेल्फी में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा एक इनबिल्ट फोटो और वीडियो एडिटर भी है जिसकी मदद से तस्वीरों और वीडियो को अपनी सुविधानुसार कस्टमाइज़ किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर भी दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »