कार्बन ए91 स्टॉर्म स्मार्टफोन की कीमत है 2,900 रुपये से कम

कार्बन ए91 स्टॉर्म स्मार्टफोन की कीमत है 2,900 रुपये से कम
विज्ञापन
देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन मोबाइल्स ने नया एंट्री-लेवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन ए91 स्टॉर्म पेश किया है। नए हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसे एक ई-कॉमर्स साइट से 2,899 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इस कीमत में कार्बन ए91 स्टॉर्म की भिड़ंत इंटेक्स के एंट्री लेवल एक्वा 3जी प्रो क्यू स्मार्टफोन से होगी। 2,999 रुपये के इस स्मार्टफोन की बिक्री हाल ही में शुरू हुई थी।

(जानें: कार्बन ए91 स्टॉर्म बनाम इंटेक्स एक्वा 3जी प्रो क्यू)

कार्बन ए91 स्टॉर्म एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है  240 पीपीआई। हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम दिया गया है। कार्बन ए91 स्टॉर्म में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। इसमें 0.3 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस वाला फ्रंट कैमरा है।

4 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाले इस स्मार्टफोन में 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल संभव है। यह हैंडसेट 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई, एफएम रेडियो, एज, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा।

2200 एमएएच लिथियम-इयॉन बैटरी से लैस कार्बन ए91 स्टॉर्म 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 8 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। कंपनी की लिस्टिंग से पता चला है कि बैटरी को पूरी तरह से चार्ज होने में करीब 3 घंटे का वक्त लगेगा। यह ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इसका डाइमेंशन 127x64.2x10.5 मिलीमीटर है और वज़न 117 ग्राम। ए91 स्टॉर्म अभी अमेज़न इंडिया की साइट पर उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »