Jio ने फिर मारी बाजी, Airtel और Vodafone Idea रहे पीछे

रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि हरियाणा ने 1.77 प्रतिशत की ग्रोथ रेट के साथ सबसे ज्यादा वायरलेस ग्राहक शामिल किए हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर ने जून में अपने 4.18 प्रतिशत वायरलेस ग्राहकों को खोया।

Jio ने फिर मारी बाजी, Airtel और Vodafone Idea रहे पीछे
ख़ास बातें
  • जियो ने जून के आखिर तक 4.2 मिलियन वायरलेस यूजर्स की नेट ग्रोथ दर्ज की।
  • वोडाफोन आइडिया ने जून 2022 में कुल 1.8 मिलियन वायरलेस यूजर्स खोए हैं।
  • 793,132 वायरलेस यूजर्स की नेट ग्रोथ के साथ Airtel काफी पीछे था।
विज्ञापन
टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा जारी लेटेस्ट मंथली रिपोर्ट के मुताबिक, Jio ने जून 2022 में 4.2 मिलियन की नेट वायरलेस सब्सक्राइबर में ग्रोथ दिखाई है। एयरटेल 7,93,132 यूजर्स की नेट ग्रोथ के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि एमटीएनएल, बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया ने कथित तौर पर यूजर्स को खोया। ट्राई की रिपोर्ट में बताया गया है कि मई के आखिर में कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या 1,145.5 मिलियन से बढ़कर जून के आखिर में 1,147.39 मिलियन हो गई। इससे यह साफ होता है कि प्राइवेट कंपनी भारत में करीब 90 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी को कंट्रोल करते हैं।

TRAI की नई रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने जून के आखिर तक 4.2 मिलियन वायरलेस यूजर्स की नेट ग्रोथ दर्ज की। बताया जाता है कि इसमें 1.03 प्रतिशत की मंथली ग्रोथ देखी है। Jio का कुल कस्टमर बेस 413.01 मिलियन यूजर्स का है, जिसके चलते 36 प्रतिशत मार्केट शेयर है। TRAI की रिपोर्ट के अनुसार, इसी दौरान 793,132 वायरलेस यूजर्स की नेट ग्रोथ के साथ Airtel काफी पीछे था। भारत में अभी भी कथित तौर पर इसके 362.97 मिलियन वायरलेस यूजर्स हैं। सिर्फ 0.22 प्रतिशत की मंथली ग्रोथ रेट दर्ज करने के बावजूद टेलीकॉम प्रोवाइडर मार्केट हिस्सेदारी का 31.63 प्रतिशत रखता है।

खासतौर पर Jio और Airtel सिर्फ दो टेलीकॉम प्रोवाइडर थे जिन्होंने कथित तौर पर अपने ग्राहकों में ग्रोथ देखी। वोडाफोन आइडिया ने जून 2022 में कुल 1.8 मिलियन वायरलेस यूजर्स खोए हैं। कथित तौर पर इसके पास अभी भी कुल 256.65 मिलियन यूजर्स के साथ तीसरा सबसे बड़ा वायरलेस यूजर बेस है, जो कुल मार्केट हिस्सेदारी का 22.37 प्रतिशत बताया जाता है।

बताया जाता है कि BSNL और MTNL दो टेलीकॉम प्रोवाइडर हैं, जिनके पास मार्केट शेयर का सिर्फ 10 प्रतिशत है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जून में 1.3 मिलियन यूजर्स को खोने के बाद BSNL के कुल 111.52 मिलियन वायरलेस यूजर्स हैं। रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि हरियाणा ने 1.77 प्रतिशत की ग्रोथ रेट के साथ सबसे ज्यादा वायरलेस ग्राहक शामिल किए हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर ने जून में अपने 4.18 प्रतिशत वायरलेस ग्राहकों को खोया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TRAI, Jio, Airtel
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »