• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • रेडमी नोट 5, रेडमी नोट 5 प्रो खरीदने पर रिलायंस जियो देगी दोगुना डेटा और 2,200 रुपये कैशबैक, जानें ऑफर

रेडमी नोट 5, रेडमी नोट 5 प्रो खरीदने पर रिलायंस जियो देगी दोगुना डेटा और 2,200 रुपये कैशबैक, जानें ऑफर

हाल में शाओमी ने अपने नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो लॉन्च किए हैं। बता दें कि इन स्मार्टफोन की खरीदारी पर शाओमी और रिलायंस जियो की साझेदारी के चलते यूज़र को 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इतना ही नहीं, डबल डेटा ऑफर में यूज़र 4.5 टीबी तक 4जी डेटा का लाभ मिलेगा।

रेडमी नोट 5, रेडमी नोट 5 प्रो खरीदने पर रिलायंस जियो देगी दोगुना डेटा और 2,200 रुपये कैशबैक, जानें ऑफर
ख़ास बातें
  • शाओमी और रिलायंस जियो की साझेदारी के चलते यूज़र को 2,200 रुपये कैशबैक
  • ऑफर के ज़रिए यूज़र ले पाएंगे दोगुने डेटा का लाभ भी
  • क्या हैं पूरे नियम और शर्तें, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
हाल में शाओमी ने अपने नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। जल्द ही इन स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जाएगी। बता दें कि इन स्मार्टफोन की खरीदारी पर शाओमी और रिलायंस जियो की साझेदारी के चलते यूज़र को 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। जियो के #GiveMe5 ऑफर के तहत, इन स्मार्टफोन को खरीदने पर रिलायंस जियो की ओर से कैशबैक वाउचर मिलेगा। इन वाउचर का इस्तेमाल यूज़र अपने रिलायंस जियो नंबर को रीचार्ज करते वक्त कर सकेंगे। इतना ही नहीं, डबल डेटा ऑफर में यूज़र 4.5 टीबी तक 4जी डेटा का लाभ मिलेगा।


2,200 रुपये के कैशबैक ऑफर में रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो खरीदने वाले यूज़र को 50 रुपये कीमत वाले 44 वाउचर दिए जाएंगे। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूज़र को पहला रीचार्ज 198 रुपये या 299 रुपये से करना होगा। इसके बाद बताए गए प्लान से रीचार्ज करवाते वक्त वाउचर को इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह ऑफर मायजियो ऐप में उपलब्ध होगा।

इसके अतिरिक्त रिलायंस जियो रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो के खरीदार को डबल डेटा का लाभ भी दे रही है। जियो सब्सक्राइबर को डबल डेटा का लाभ लेने के लिए 198 रुपये या उससे ऊपर का रीचार्ज करवाना होगा। ध्यान रहे, ऑफर का लाभ पहले तीन रीचार्ज करवाने पर ही मिलेगा। इस ऑफर के ज़रिए अधिकतम 4.5 टीबी डेटा पाया जा सकेगा।

बता दें कि शाओमी ने रेडमी नोट 5 (3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट) को 9,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया है। वहीं, इस हैंडसेट का 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये में उपलब्ध होगा। रेडमी नोट 5 प्रो की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 16,999 रुपये खर्च करने होंगे।
 

शाओमी रेडमी नोट 5 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। आपके पास 3 जीबी या 4 जीबी रैम में एक को चुनने का विकल्प होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पैनल पर जगह मिली है।
 
xiaomi redmi note 5 front gadgets 360

शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है।

शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x75.45x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
 
xiaomi redmi note 5 pro front gadgets 360

Xiaomi Redmi Note 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • कमियां
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »