जियो फोन की बिक्री अब अमेज़न पर भी, मिल रहा है अतिरिक्त कैशबैक

जियो का लोकप्रिय 'इंडिया का स्मार्टफोन' अब ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर भी बिकेगा। जियोफोन में वॉयस सर्मथित जियो असिस्टेंट मौज़ूद है। इसकी मदद से आप ऐप खोल पाएंगे। गूगल पर सर्च कर सकेंगे। और बोलकर एसएमएस भी कंपोज कर पाएंगे। यह अंग्रेजी और हिंदी में काम करेगा। JioPhone का इस्तेमाल आप मीडिया प्रोजेक्शन के लिए कर सकते हैं। आप जियोमीडियाकेबल की मदद से फोन को टीवी से कनेक्ट कर पाएंगे।

जियो फोन की बिक्री अब अमेज़न पर भी, मिल रहा है अतिरिक्त कैशबैक
ख़ास बातें
  • जियो का लोकप्रिय 'इंडिया का स्मार्टफोन' फोन अब अमेज़न पर भी बिकेगा
  • 3 साल के सिक्यॉरिटी डिपॉज़िट के साथ इसे 1,500 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • हाल में फोन में दिया गया था खास फेसबुक ऐप
विज्ञापन
रिलायंस जियो का लोकप्रिय 'इंडिया का स्मार्टफोन' अब ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर भी बिकेगा। इससे पहले  जियो फोन सिर्फ रिलायंस डिजिटल स्टोर, जियो वेबसाइट, मायजियो ऐप और रिलायंस जियो के साझेदार स्टोर पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध था। अमेज़न इंडिया से 3 साल के सिक्यॉरिटी डिपॉज़िट के साथ इसे 1,500 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी, यूज़र 3 साल बाद अगर इस फोन को वापस करते हैं तो उन्हें 1,500 रुपये वापस मिल जाएंगे।

पहले की तरह, नए जियो फोन यूज़र को करीबी रिलायंस डिजिटल स्टोर या जियो पार्टनर स्टोर जाकर अपने आधार कार्ड व फोन के असल डिब्बे के साथ फोन को ऐक्टिवेट करवाना होगा। अमेज़न, जियो फोन पर एक एक्सक्लूसिव ऑफर भी दे रही है। ऑफर के तहत यूज़र को अमेज़न पे बैलेंस से जियो फोन खरीदने पर 50 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। अमेज़न पे का इस्तेमाल करते हुए मोबाइल रीचार्ज करने वाले यूज़र को भी 50 रुपये तक का फ्लैट 50 कैशबैक मिलेगा। 


जियोफोन में वॉयस सर्मथित जियो असिस्टेंट मौज़ूद है। इसकी मदद से आप ऐप खोल पाएंगे। गूगल पर सर्च कर सकेंगे। और बोलकर एसएमएस भी कंपोज कर पाएंगे। यह अंग्रेजी और हिंदी में काम करेगा। JioPhone का इस्तेमाल आप मीडिया प्रोजेक्शन के लिए कर सकते हैं। आप जियोमीडियाकेबल की मदद से फोन को टीवी से कनेक्ट कर पाएंगे। बता दें कि हाल में ही जियो फोन यूज़र को खास फेसबुक ऐप उपलब्ध करवाया गया था, जिसके बाद जियो फोन के यूज़र भी आम स्मार्टफोन की तरह इसमें फेसबुक इस्तेमाल कर सकते हैं। रीचार्ज  की बात करें तो महज़ 49 रुपये कीमत में इस फोन के यूज़र 28 दिन की वैधता के भीतर असीमित मुफ्त कॉल, डेटा (1 जीबी तक हाई स्पीड) का लाभ ले सकते हैं।

 

जियो फोन के स्पेसिफिकेशन

एक सिम वाले जियोफोन में 2.4 इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। माली-400 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। साथ में मौज़ूद है 512 एमबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

फोन के पिछले हिस्से पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। JioPhone की बैटरी 2000 एमएएच की है। इसके बारे में 12 घंटे तक के टॉक टाइम और 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • कमियां
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9820ए
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसKAI OS
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: jio, reliance jio, jio phone, amazon
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »