Jio Phone और WhatsApp अब एक-दूसरे से बहुत दूर नहीं!

रिलायंस जियो के 4जी वीओएलटीई फीचर फोन जियो फोन पर जल्द ही व्हाट्सऐप इस्तेमाल करना संभव होगा। वैसे, Jio Phone काईओएस पर चलता है जिसमें WhatsApp मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए सपोर्ट नहीं है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 मार्च 2018 18:44 IST
ख़ास बातें
  • काईओएस में जल्द ही WhatsApp के लिए सपोर्ट आ जाएगा
  • WhatsApp या Reliance Jio द्वारा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं
  • जियो फोन गूगल असिस्टेंट के स्पेशल एडिशन के साथ आता है
रिलायंस जियो के 4जी वीओएलटीई फीचर फोन जियो फोन पर जल्द ही व्हाट्सऐप इस्तेमाल करना संभव होगा। वैसे, Jio Phone काईओएस पर चलता है जिसमें WhatsApp मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए सपोर्ट नहीं है। जानकारी मिली है कि इस सोशल मीडिया कंपनी द्वारा ऐप के काईओएस वर्ज़न पर काम किया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही जियो फोन यूज़र अपने फीचर फोन में व्हाट्सऐप का मज़ा ले पाएंगे। याद रहे कि Jio Phone को 2017 में कुछ स्मार्ट फीचर के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन यूज़र की शिकायत यही थी कि इसमें व्हाट्सऐप के लिए सपोर्ट नहीं है। अब ऐसा लगता है कि काईओएस में जल्द ही WhatsApp के लिए सपोर्ट आ जाएगा और जल्द ही यह ऐप जियो फोन पर भी चल सकेगा।

काईओएस, लाइनेक्स पर आधारित है। यह लाइट ऑपरेटिंग सिस्टम है और एंड्रॉयड व आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम की तुलना में कम संसाधनों को इस्तेमाल में लाता है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल बिना टचस्क्रीन वाले मोबाइल में होता है। भारत के सबसे लोकप्रिय फोन में से एक Jio Phone में भी इसी ओएस का इस्तेमाल हुआ है। व्हाट्सऐपबीटा इंफो के मुताबिक, हाल ही में व्हाट्सऐप के काईओएस ऐप के रेफ्रेंस मिले हैं।
Advertisement


ध्यान रहे कि अभी इस फीचर को लेकर WhatsApp या Reliance Jio द्वारा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, इशारे तो यही कहते हैं कि जियो फोन यूज़र का अपने फीचर फोन पर व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने का सपना जल्द ही पूरा हो जाएगा। अभी नोकिया एस40 के लिए व्हाट्सऐप का सपोर्ट मौज़ूद है। हालांकि, 2018 के अंत तक यह सपोर्ट खत्म हो जाएगा। ऐसे में यह देखना बेहद ही रोचक होगा कि जहां एक तरफ सोशल मीडिया कंपनी पुराने और फीचर फोन के लिए सपोर्ट बंद कर रही है और अब उसने काईओएस के लिए ऐप बनाया है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि काईओएस टेक्नोलॉजीज़ ने पिछले महीने ही बताया था कि उसने कई टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इनमें Facebook, Twitter और Google भी शामिल हैं। याद रहे कि जियो फोन गूगल असिस्टेंट के स्पेशल एडिशन के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Jio, Reliance Jio, Reliance Jio Phone, WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.