Jio Phone को चुनौती देने के लिए Idea लॉन्च करेगी अपना हैंडसेट

आइडिया सेल्युलर ने रिलायंस जियो के प्रस्तावित 4 जी फोनों को लेकर नेट निष्पक्षता की चिंता व्यक्त की है और कहा है कि इससे केवल संचालक की पसंद के ऐप को ही अनुमति मिलेगी और वह इसका मुकाबला करने के लिए थोड़ा महंगा हैंडसेट पेश करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 जुलाई 2017 11:53 IST
आइडिया सेल्युलर ने रिलायंस जियो के प्रस्तावित 4 जी फोनों को लेकर नेट निष्पक्षता की चिंता व्यक्त की है और कहा है कि इससे केवल संचालक की पसंद के ऐप को ही अनुमति मिलेगी और वह Jio Phone मुकाबला करने के लिए थोड़ा महंगा हैंडसेट पेश करेगी।

तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी Idea सेल्युलर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हिमांशु कपानिया ने विश्लेषकों के साथ टेलीकांफ्रेंस चर्चा में कहा, ‘‘एक चिंता नेट निष्पक्षता की है। यह ज्यादातर ऐसे ऐप को अनुमति नहीं देगा जिसे ग्राहक पसंद करते हैं। ऐप के चुनाव का विकल्प नहीं मिलेगा क्योंकि यह ग्राहकों को परिचालक विशेष के ही ऐप का इस्तेमाल करने के लिए बाध्य कर रही है। ’’ कपानिया ने कहा कि फिलहाल यह देखना बाकी है कि प्रस्तावित जियो फोन, जिसमें स्मार्टफोन जैसी विशेषताएं नहीं हैं, कैसे इंटरनेट चलाने को इच्छुक ग्राहकों की सेवा करेगा।
Advertisement

उन्होंने कहा कि आईडिया आदित्य बिड़ला ग्रुप कंपनी है। यह इस समय हैंडसेट निर्माताओं के साथ एक ऐसा फोन पेश करने की दिशा में काम कर रही है जो थोड़ा महंगा होगा लेकिन उसमें ग्राहकों को विकल्प चुनने की आजादी होगी।

आइडिया का वोडाफोन में विलय हो रहा है। उन्होंने कहा कि उसके हैंडसेट पर ग्राहक को अपनी पसंद की दूरसंचार कंपनी, गूगल, फेसबुक या व्हाट्सऐप जैसे ऐप चुनने की आजादी होगी।
Advertisement

नेट निष्पक्षता तब एक बड़ा संवेदनशील विषय है जिसमें इस बात पर जोर दिया जाता है कि कोई सेवा प्रदाता इंटरनेट पर किसी सामग्री के प्रवाह पर भेदभाव न करे। फेसबुक ने इंटरनेट निरपेक्षता को लेकर चिंता के कारण भारत में ग्रामीण आबादी को मुफ्त इंटरनेट सेवा देने की अपनी योजना त्याग दी थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Jio Phone, Reliance Jio, Low price Handsets, vodafone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.