Jio Phone गिफ्ट कार्ड 1,095 रुपये में लॉन्च

टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने नया Jio Phone Gift Card पेश किया है। यह उन लोगों के लिए है जो फर्स्ट जेनरेशन जियो 'स्मार्ट' फीचर फोन को जियो फोन मॉनसून हंगामा एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीदना चाहते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2018 18:58 IST
ख़ास बातें
  • Jio Phone गिफ्ट कार्ड Amazon व Reliance Digital ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध
  • Jio Phone Monsoon Hungama एक्सचेंज ऑफर का हिस्सा है यह गिफ्ट कार्ड
  • 501 रुपये में पुराना फीचर फोन एक्सचेंज करने पर मिल जाता है Jio Phone

Jio Phone gift card को त्योहारी सीज़न से ठीक पहले किया गया पेश

टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने नया Jio Phone Gift Card पेश किया है। यह उन लोगों के लिए है जो फर्स्ट जेनरेशन जियो 'स्मार्ट' फीचर फोन को जियो फोन मॉनसून हंगामा एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीदना चाहते हैं। इस गिफ्ट कार्ड की कीमत 1,095 रुपये की है। याद रहे कि Jio Phone Monsoon Hungama ऑफर के तहत, यूज़र अपने पुराने फीचर फोन को नए Jio Phone के साथ 501 रुपये में एक्सचेंज कर सकते हैं। बाकी बची 594 रुपये की राशि का इस्तेमाल 99 रुपये के जियो रीचार्ज पैक के तौर पर किया जा सकेगा। बता दें कि Jio Phone भारत में 1,499 रुपये में बिकता है। यह राशि एक तरह से सिक्योरिटी डिपॉजिट है जो तीन साल पूरे होने के बाद वापस मिल जाएगा।

Gadgets 360 को मिली जानकारी के मुताबिक, नया Jio Phone गिफ्ट कार्ड Amazon.in और Reliance Digital ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध है। अमेज़न लिस्टिंग के मुताबिक, जियो फोन गिफ्ट कार्ड को रिटर्न या रिफंड नहीं किया जा सकेगा। देखा जाए तो 1,095 रुपये का Jio Phone Gift Card दिवाली गिफ्ट के तौर पर पेश किया गया है।
Advertisement

Jio Phone Monsoon Hungama एक्सचेंज ऑफर के तहत, 3 साल से कम पुराने 2जी/3जी/4जी फोन को जियो के अधिकृत रिटेल आउटलेट में एक्सचेंज किया जा सकता है।

जियो फोन के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध 99 रुपये वाले जियो रीचार्ज पैक में यूज़र को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस्तेमाल के लिए हर दिन 500 एमबी 4जी डेटा दिया जाता है। 28 दिनों की वैधता वाले इस पैक में कुल 300 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन तो मुफ्त है ही। 594 रुपये की राशि से ग्राहक इस पैक के एक के बाद एक 6 रीचार्ज करा सकेंगे। इसके अलावा गिफ्ट कार्ड 6 जीबी के मुफ्त एक्सचेंज बोनस डेटा वाउचर के साथ आता है। इस तरह से इस्तेमाल के लिए कुल 96 जीबी डेटा उपलब्ध होता है।
Advertisement

इसके अलावा Jio Phone के लिए दो और एक्सक्लूसिव रीचार्ज पैक है। शुरुआती पैक 49 रुपये का है। इसमें यूज़र को अनलिमिटेड कॉल, 50 एसएमएस, 1 जीबी डेटा और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। 153 रुपये का रीचार्ज पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी 4जी डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। इस पैक में भी जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.