Jio Phone बुकिंग स्टेटस जांचने का तरीका

कंपनी ने जियोफोन बुकिंग की स्टेटस जांचने के लिए दो विकल्प दिए हैं। इसकी मदद से ग्राहक जान पाएंगे कि उन्हें फोन की डिलिवरी कब तक मिलेगी।

Jio Phone बुकिंग स्टेटस जांचने का तरीका
ख़ास बातें
  • JioPhone की बुकिंग प्रक्रिया फिलहाल बंद है
  • कई लोग ऐसे हैं जो 24 और 25 अगस्त को हैंडसेट को बुक करने में सफल रहे
  • उन्हें अब भी यह नहीं पता है कि जियो फोन कब तक मिलेगा
विज्ञापन
JioPhone की बुकिंग प्रक्रिया फिलहाल बंद है। संभव है कि आपने भी यह हैंडसेट नहीं बुक कराया हो। ऐसे में इच्छुक ग्राहक बेसब्री से अगली बार जियोफोन की बुकिंग शुरू होने का इंतज़ार कर रहे होंगे। कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि बुकिंग फिर कब से शुरू होगी। वैसे, कई लोग ऐसे भी हैं जो 24 और 25 अगस्त को हैंडसेट को बुक करने में सफल रहे। लेकिन उन्हें अब भी यह नहीं पता है कि जियो फोन कब तक मिलेगा। दावा तो सितंबर तक मिल जाने का किया गया है। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने जियोफोन बुकिंग की स्टेटस जांचने के लिए दो विकल्प दिए हैं। इसकी मदद से ग्राहक जान पाएंगे कि उन्हें फोन की डिलिवरी कब तक मिलेगी।
 

Jio Phone बुकिंग स्टेटस ऑफलाइन जांचने का तरीका

अगर आपने जियोफोन बुक किया है तो आपको कंपनी की ओर से ट्रांजेक्शन आईडी एसएमएस के तौर पर भेजा गया होगा। इसके अलावा आपके फोन नंबर के साथ बुक किए गए हैंडसेट यूनिट के वाउचर भी दिए गए होंगे। इसके नीचे एक फोन नंबर 18008908900 होगा। अगर आप बुकिंग स्टेटस या डिलिवरी तारीख जानना चाहते हैं तो आप अपने उस नंबर से ही कॉल करें जिस पर बुकिंग की पुष्टि हुई है। इसके बाद आईवीआर के निर्देशों का पालन करें।

अभी आईवीआर की ओर से आपको सुनने को मिलेगा, "आपको वाउचर काविस्तृत ब्यौरा एसएमएस के ज़रिए भेज दिया जाएगा।" इसके बाद एक एसएमएस आएगा जिसमें डिलिवरी तारीख का ज़िक्र नहीं होगा। इसमें कोई स्टोर का ज़िक्र नहीं होगा। संभव है कि रिलीज तारीख नज़दीक आने पर आपको और जानकारी दी जाए।
 

Jio Phone बुकिंग स्टेटस ऑनलाइन जांचने का तरीका

जियोफोन की बुकिंग स्टेटस ऑनलाइन जांचने के लिए मायजियो ऐप खोलें। इसके बाद मैनेज बुकिंग विकल्प पर टैप करें। इसके बाद अपना रिजस्टर्ड फोन नंबर दें। इसके बाद ओटीपी डालें। अब आपको माय वाउचर पेज नज़र आएगा। अभी स्टेटस फील्ड खाली है। लेकिन जैसे ही फोन की डिलिवरी शुरू होगी। संभव है कि इस पेज पर डिलिवरी की तारीख और स्टोर का ज़िक्र हो।

आप चाहें तो जियोफोन बुकिंग को मायजियो ऐप इस्तेमाल करके ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए मैनेज बुकिंग सेक्शन में जाना होगा।

अगर आप पहली बार जियो ब्रांड के फीचर फोन को बुक करने में सफल नहीं रहे थे तो आप इसकी उपलब्धता की जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं। अगर आप कंपनी की वेबसाइट पर साइनअप करेंगे तो आपको इसके लिए अलर्ट भी मिल जाएगा। यहां पर अपना नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर और पिनकोड दें। आप जैसे ही रजिस्टर करेंगे, आपको कंपनी की ओर से एक एसएमएस आएगा, "प्री-बुकिंग शुरू होने पर हम आपको अवगत कराएंगे।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, JioPhone, JioPhone Booking
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »