आईवूमी आईवी505 स्मार्टफोन में है 3000 एमएएच बैटरी, जानें कीमत

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 मार्च 2017 15:21 IST
चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी आईवूमी ने भारतीय बाज़ार में कदम रख दिया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि इसका लक्ष्य मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन पर है।

कंपनी ने शुरुआत की है 3,999 रुपये वाले आईवूमी आईवी505 लॉन्च करने के साथ। यह स्मार्टफोन शॉपक्लूज़ पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

आईवूमी के ग्लोबल बिज़नेस हेड ब्रेडली यान ने कहा, ''हम ज्यादा वेल्यू वाले स्मार्टमी ओएस से लैस अपने नए प्रोडक्ट के सथ भारतीय बाज़ार में स्थापित होना चाहते हैं। हम किफ़ायती दाम में अच्छे फ़ीचर देना चाहते हैं।  ''

आईवूमी आईवी505 में डुअल-सिम कार्ड (माइक्रो-सिम) स्लॉट है। दोनों सिम 4जी वीओएलटीई नेटवर्क जैसे रिलायंस जियो सपोर्ट करते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में 5 इंच क्वाडएचडी (540x960 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो आईवूमी आईवी505 में फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। 4जी वीओएलटीई के अलावा, इस स्मार्टफोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। इसका डाइमेंशन 145.5x72.9x9.8 मिलीमीटर है। फोन में 'फ्लैश चार्जिंग' के साथ 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

कंपनी 4,000 रुपये से 10,000 रुपये के बीच चार नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना भी बना रही है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.