5 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत है 1,299 रुपये

iVoomi V5 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। होंग कोंग की कंपनी आईवूमी का यह कम कीमत वाला...

5 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत है 1,299 रुपये

iVoomi V5

ख़ास बातें
  • iVoomi V5 स्मार्टफोन ने भारत में दी दस्तक
  • होंग कोंग की कंपनी आईवूमी का यह कम कीमत वाला हैंडसेट है
  • स्मार्टफोन में शैटरप्रूफ डिस्प्ले है, मिलेगा 2,200 रुपये का Jio लाभ
विज्ञापन
iVoomi V5 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। होंग कोंग की कंपनी आईवूमी का यह कम कीमत वाला स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन में शैटरप्रूफ डिस्प्ले है, जो मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट के साथ आता है। रिलायंस जियो सब्सक्राइबर iVoomi V5 खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक पाएंगे। ऑफर के तहत 198 रुपये या 299 रुपये के रीचार्ज पैक लेने होंगे। पहले रीचार्ज के बाद यूज़र को 50 रुपये कीमत वाले 50 वाउचर मिलेंगे, जो यूज़र के मायजियो ऐप में दिए जाएंगे। वाउचर को एक बार में एक ही रिडीम किया जाना संभव होगा।
 

iVoomi V5 की भारत में कीमत

iVoomi V5 की भारत में कीमत 3,499 रुपये है। हैंडसेट ब्लैक, गोल्ड रंग विकल्प में मिलेगा। इसे स्नैपडील से खरीदा जा सकता है। यूज़र अगर एक्सिस, एचडीएफसी बैंक का डेबिट-क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
 

iVoomi V5 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला iVoomi V5 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। हैंडसेट में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में काम करता है क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम प्रोसेसर, जिसका साथ देते हैं 1 जीबी रैम। तस्वीरों और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए 5 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है। साथ देते हैं एलईडी फ्लैश। वहीं, यूज़र को मिलेगा फ्रंट कैमरा सेंसर।

iVoomi V5 में इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी दिया गया है। इसे 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, एफएम रेडियो, वाई-फाई, ब्लूटूथ सपोर्ट, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और हेडफोन जैक की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा iVoomi V5 को पावर देती है 2800 एमएएच की बैटरी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9832ए
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iVoomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »