6,999 रुपये वाले इस फोन में है डिस्प्ले नॉच और फेस अनलॉक फीचर

आईवूमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iVoomi Z1 लॉन्च कर दिया है। आईवूमी जेड1 के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें फेस अनलॉक फीचर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा के साथ आता है।

6,999 रुपये वाले इस फोन में है डिस्प्ले नॉच और फेस अनलॉक फीचर

iVoomi Z1 की भारत में कीमत 6,999 रुपये

ख़ास बातें
  • Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान सस्ते में मिलेगा iVoomi Z1
  • Reliance Jio की तरफ से मिलेगा 2,200 रुपये का कैशबैक
  • एचडीएफसी कार्ड से भुगतान पर मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी आईवूमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iVoomi Z1 लॉन्च कर दिया है। आईवूमी जेड1 के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें फेस अनलॉक फीचर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा के साथ आता है। iVoomi Z1 को क्लासिक ब्लैक, ब्लू और प्लैटिनम गोल्ड रंग में लॉन्च किया गया है। 11 अक्टूबर से यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान यह हैंडसेट 500 रुपये की छूट के साथ मिलेगा।
 

iVoomi Z1 की भारत में कीमत और उपलब्धता

आईवूमी जेड1 की भारत में कीमत 6,999 रुपये है। इस दाम में आपको 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 दिनों तक चलने वाली फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान iVoomi Z1 6,499 रुपये में बेचा जाएगा। एचडीएफसी बैंक डेबिट, क्रेडिट और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। आईवूमी ने Reliance Jio से हाथ मिलाया है। 198 रुपये और 299 रुपये के रीचार्ज पर जियो की की तरफ से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
 
ivoomi
 

iVoomi Z1 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) और डुअल-4जी वोल्ट वाला iVoomi Z1 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी की अपनी कस्टम स्किन स्मार्ट मी ओएस 3.0 भी मौज़ूद है। फोन में 5.67 इंच का एचडी+ (720x1498 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और फोन के ऊपरी हिस्से पर आपको नॉच डिजाइन भी देखने को मिलेगा। हैंडसेट में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यू चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। iVoomi Z1 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

आईवूमी जेड1 के बैक पैनल पर फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स135 सेंसर है। फ्रंट पैनल पर भी 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी के साथ ओटीजी सपोर्ट के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। इस फोन में 2,800 एमएएच की बैटरी जान फूंकने का काम करती है। फोन का वजन 150.7 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6739
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1498 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  3. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  4. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  5. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  7. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  8. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  10. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »