• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले

itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले

Zeno 100 भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 90Hz डिस्प्ले, UNISOC T7100 प्रोसेसर, MIL STD 810H सर्टिफिकेशन और 5000mAh बैटरी दी गई है।

itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले

Photo Credit: itel

itel Zeno 100 के बेस मॉडल की कीमत 6,866 रुपये रखी गई है

ख़ास बातें
  • MIL STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ बजट स्मार्टफोन
  • itel Zeno 100 की कीमत 6,866 रुपये से शुरू
  • 5000mAh बैटरी और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है खासियत
विज्ञापन

Itel ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Zeno 100 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन खास तौर पर मजबूती और कनेक्टिविटी पर फोकस करता है। इसमें MIL STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन दिया गया है, जो आम तौर पर बजट स्मार्टफोन्स में देखने को नहीं मिलता। फोन में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले, UNISOC T7100 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन Android 15 Go Edition पर चलता है।

कीमत की बात करें तो Zeno 100 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 3GB + 64GB मॉडल की कीमत 6,866 रुपये रखी गई है, जबकि 4GB + 64GB वेरिएंट 7,285 रुपये में उपलब्ध है। फोन को Silk Green, Pure Black और Titanium Gold कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Zeno 100 में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 × 1612 पिक्सल है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन में Dynamic Bar फीचर भी दिया गया है, जो नोटिफिकेशन और लाइव अलर्ट दिखाने का काम करता है। फोन में 2.2GHz ऑक्टा कोर UNISOC T7100 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali G57 MP1 GPU मिलता है। इसमें 3GB या 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो Zeno 100 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो LED फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे सिक्योरिटी फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें IR ब्लास्टर, 3.5mm ऑडियो जैक और DTS साउंड सपोर्ट भी मिलता है।

बैटरी के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसमें Ultralink नाम का फीचर भी दिया है, जिसके बारे में कहा गया है कि यह कम नेटवर्क वाले इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर करने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 4G VoLTE, Wi Fi, Bluetooth 5, GPS और USB Type C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन MIL STD 810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »