Itel Vision 1 स्मार्टफोन भारत में 5,499 रुपये में लॉन्च, डुअल सेल्फी कैमरा से लैस

Itel Vision 1 एक ओक्टा-कोर यूनिसोक SC9863A प्रोसेसर पर काम करता है, जिसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। विज़न 1 फोन 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी से लैस है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 17 फरवरी 2020 20:23 IST
ख़ास बातें
  • Itel Vision 1 में 4,000 एमएएच बैटरी शामिल है
  • फोन में डुअल रियर कैमरा और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच दी गई है
  • आईटेल विज़न 1 की भारत में कीमत 5,499 रुपये है

Itel Vision 1 की भारत में कीमत 5,499 रुपये है


Itel Vision 1 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह आईटेल का नया एंट्री-लेवल एंड्रॉयड फोन है। सब-6,000 रुपये सेगमेंट में विज़न 1 एचडी+ डिस्प्ले, 2.5डी कर्व्ड ग्लास और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है। यह 2 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर यूनिसोक प्रोसेसर के साथ आता है। Itel अपने लेटेस्ट Vision 1 स्मार्टफोन से भारतीय मार्केट में Redmi Go और Realme C3 जैसे स्मार्टफोन से प्रतिस्पर्धा करेगा।
 

Itel Vision 1 Price in India, Availability

आईटेल विजन 1 की भारत में कीमत 5,499 रुपये है और यह फोन अधिकृत रिटेल चैनलों के जरिए बेचा जा रहा है। कंपनी इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को कुछ फायदे भी दे रही है, जिसमें Jio ग्राहकों के लिए 2,200 रुपये कीमत का कैशबैक और 25 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा शामिल है। यह ग्रेडेशन ब्लू और ग्रेडेशन पर्पल रंग के विकल्प में लॉन्च किया गया है।
 

Itel Vision 1 Specifications

आइटेल विजन 1 एक ड्यूल-सिम फोन है और यह एंड्रॉयड 9 पाई के साथ आता है। इसमें 6 इंच का एचडी+ (720 x 1560 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 500 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस शामिल है। फोन एक ओक्टा-कोर यूनिसोक SC9863A प्रोसेसर पर काम करता है, जिसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए अधिकतम 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Itel Vision 1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक 0.08-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस सेटअप के साथ एक एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5-मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है, जो 1.4-माइक्रोन पिक्सल के साथ आता है। कैमरा फीचर में एआई ब्यूटी मोड, पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर और ऑटोमैटिक सीन रिकॉग्निशन शामिल हैं।
Advertisement

आईटल विज़न 1 फोन 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी से लैस है। सुरक्षा के लिए इसके बैक में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है, साथ ही फोन फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है। कंपनी इसके बॉक्स के अंदर 799 रुपये कीमत का एक ब्लूटूथ हेडसेट भी दे रही। फोन का डाइमेंशन 155.3x73.5x 8.5 एमएम है और इसका वज़न 169 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.09 इंच

प्रोसेसर

यूनीसॉक एससी9863ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + 0.08-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.