Itel Super Guru 200, 400, 600 फीचर फोन 1200mAh बैटरी, 21 दिन बैटरी बैकअप टाइम के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Super Guru 200 की बात करें तो फोन में 1200mAh की बैटरी दी गई है। यह 21 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जून 2023 13:42 IST
ख़ास बातें
  • Itel Super Guru 600 इस सीरीज का टॉप मॉ़डल है जिसमें 2.8 इंच डिस्प्ले है।
  • इसमें बैटरी भी बड़ी है जो कि 1900mAh की है।
  • यह 20 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है।

Itel Super Guru सीरीज के ये फोन कंपनी के अनुसार, टिकाऊ हैंडसेट्स के रूप में पेश किए गए हैं।

Photo Credit: Twitter/Itel India

Itel ने भारत में फीचर फोन की नई सीरीज लॉन्च की है। भारत में आबादी का एक बड़ा हिस्सा आज भी फीचर फोन इस्तेमाल करता है। इसीलिए स्मार्टफोन के साथ ही कंपनियां फीचर फोन भी लाती रहती हैं। Itel ने फीचर फोन सीरीज Itel Super Guru को लॉन्च किया है। इसमें Super Guru 200, Super Guru 400 और Super Guru 600 को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन। 
 

Itel Super Guru 200, Super Guru 400, Super Guru 600 price

Itel Super Guru 200 की कीमत 1499 रुपये रखी गई है। इसे ऊपर वाला मॉडल Itel Super Guru 400 कंपनी ने 1699 रुपये में पेश किया है। जबकि सीराज का टॉप मॉडल Itel Super Guru 600 फोन 1899 रुपये में लाया गया है। जल्द ही ये फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा अन्य ऑनलाइन स्टोर्स पर भी इनके उपलब्ध होने की बात कही गई है। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवाई है। 
 

Itel Super Guru 200, Super Guru 400, Super Guru 600 specifications

Itel Super Guru सीरीज के ये फोन टिकाऊ हैंडसेट्स के रूप में पेश किए गए हैं। एक-एक करके इनके स्पेक्स आपको बताते हैं। Super Guru 200 की बात करें तो फोन में 1200mAh की बैटरी दी गई है। यह 21 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। फोन में 1.8 इंच का डिस्प्ले है और 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह मेटल फिनिश में आता है। कीपैड को वॉटर रसिस्टेंट बनाया गया है। 

Super Guru 400 के स्पेक्स देखें तो इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले है। यह सुपर गुरू 200 से थोड़ा बड़ा डिस्प्ले है। इसमें 1200एमएएच बैटरी मिलती है। फोन काफी स्लिम है और इसकी मोटाई 9.8mm बताई गई है। यह 14 दिन तक बैटरी लाइफ के साथ बताया गया है। 

Itel Super Guru 600 इस सीरीज का टॉप मॉ़डल है जिसमें 2.8 इंच का डिस्प्ले है। इसमें बैटरी भी बड़ी है जो कि 1900mAh की है। यह 20 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है, ऐसा कहा गया है। यह 1.3 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। फोन के माध्यम से UPI पेमेंट करने का फीचर भी मौजूद है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors ने लॉन्च किए Curvv.ev के दो नए वेरिएंट्स, जानें प्राइस, रेंज
  2. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  4. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
  5. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  6. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  7. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  8. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  9. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.