• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मात्र 8799 रुपये में 16GB RAM वाला भारत का पहला स्मार्टफोन itel S23 पेश, जानें और क्या है खास

मात्र 8799 रुपये में 16GB RAM वाला भारत का पहला स्मार्टफोन itel S23 पेश, जानें और क्या है खास

itel S23 में 50 मेगापिक्सल का सुपर क्लियर रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

मात्र 8799 रुपये में 16GB RAM वाला भारत का पहला स्मार्टफोन itel S23 पेश, जानें और क्या है खास

Photo Credit: itel

itel S23 में 6.6 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • itel S23 में 6.6 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।
  • itel S23 भारत का पहला सबसे सस्ता 16GB RAM वाला फोन कहा जा रहा है।
  • itel S23 की शुरुआती कीमत 8,799 रुपये है, जिसमें 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
विज्ञापन
itel ने अपने प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन itel S23 को बाजार में लॉन्च कर दिया है जो कि भारत का पहला सबसे सस्ता 16GB RAM वाला फोन कहा जा रहा है। 9 हजार रुपये के बजट में आने वाले इस फोन में की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon पर शुरू होगी। यहां हम आपको itel S23 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


itel S23 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो itel S23 की शुरुआती कीमत 8,799 रुपये है। यह फोन Starry Black और Mystery White में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन बिक्री के लिए 14 जून, 2023 से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध होगा।


itel S23 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशस की बात की जाए तो itel S23 में 6.6 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन  में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में कुल 16GB RAM है, जिसमें 8GB आती है और 8GB मेमोरी फ्यूज के जरिए बढ़ाई जाती है। इस फोन में 128 GB  इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन Android 12 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो itel S23 में 50 मेगापिक्सल का सुपर क्लियर रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस फोन में ऑक्टा कोर Unisoc T60 12nm) सीरीज प्रोसेस दिया गया है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी606
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन720x1612 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  2. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  4. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  5. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  7. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  8. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  9. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  10. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »